Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में पावन सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में पावन सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

faridabadnews24By faridabadnews24August 8, 2022No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : ( मिथलेश मिश्रा ) श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर के उपलक्ष्य में पावन सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। सोमवार को मंदिर के प्रधान अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर कमेटी के महासचिव पवन कुमार ने भागवत को शीर्ष पर धारण कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा में सैकडो महिलाओं एवं भक्तो ने भाग लिया। यात्रा मार्केट से घूमते हुए मंडी परिसर में वापिस आई, जहां मनोहर लाल एवं सतीश वाधवा ने सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर मदिंर के प्रधान अशोक अरोड़ा ने भागवत के महत्व को बताते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत में जीवन का सार तत्व मौजूद है। कथा की सार्थकता तब ही सिद्ध होती है, जब इसे हम अपने जीवन व व्यवहार में धारण कर निरंतर हरि स्मरण करते हैं। अपने जीवन को आनंदमय, मंगलमय बनाकर अपना आत्म कल्याण करें। अन्यथा यह कथा केवल मनोरंजन, कानों के रस तक ही सीमित रह जाएगी। उन्होने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट हो जाते हैं, जहां अन्य युगों में धर्म लाभ एवं मोक्ष प्राप्ति के लिए कड़े प्रयास करने पड़ते हैं।

 

 

 

वहीं कलियुग में कथा सुनने मात्र से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है। कथा कल्पवृक्ष के समान है, जिससे सभी इच्छाओं की पूर्ति की जा सकती है। उन्होंने कहा कि भागवत पुराण हिदुओं के अठारह पुराणों में से एक है। इसे श्रीमद् भागवत या केवल भागवत् भी कहते हैं। इसका मुख्य विषय भक्ति योग है, जिसमें श्रीकृष्ण को सभी देवों का देव या स्वयं भगवान के रूप में चित्रित किया गया है। उन्होने कहा की इस कथा को सुनने के लिए देवी देवता भी तरसते हैं और दुर्लभ मानव प्राणी को ही इस कथा का श्रवण लाभ प्राप्त होता है। कथा के श्रवण मात्र से ही प्राणी मात्र का कल्याण संभव है। भागवत की जानकारी देते हुए भारत अरोड़ा ने बताया कि मंदिर परिसर में भगवत का समय शाम 6.30 से लेकर रात्रि 9.00 बजे तक होगा। कथा वाचक कन्हैया लाल बृजवासी अपने मुखारबिंद से भागवत रस बरसाएंगे, जो भी भक्तजन भागवत कथा का लाभ लेना चाहते हैं, वो शाम के समय आ सकते हैं। इस शुभ अवसर पर समस्त मंदिर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

faridabadnews faridabadnews24 Shrimad Bhagwat Katha organized in the holy Siddhapeeth Shri Hanuman temple on the occasion of Krishna Janmashtami
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.