
फरीदाबाद ( मिथलेश मिश्रा ) : आजादी की 75वीं वर्षगाँठ पर आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में 15 अगस्त 2022 को बल्लबगढ़ के दशहरा मैदान में एक शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर जी व पुलिस कमिश्नर श्री अशोक अरोड़ा जी रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ समाज व देशहित में योगदान देने वाले कुछ चुनींदा समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष समाज सेविका अम्बिका शर्मा को भी महिला जागरूकता अभियान के लिए केंद्रीय मंत्री, पुलिस कमिश्नर व जिला उपायुक्त द्वारा सम्मानित किया गया। अम्बिका शर्मा ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान हमें ओर अच्छा कार्य करने की प्रेरणा देते हैं
