
फरीदाबाद ( मिथलेश मिश्रा ) : राजकीय माध्यमिक विद्यालय मलेरना के प्रांगण में अमृत महोत्सव अभियान के तहत राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वेदों के विद्वान स्वामी विश्वानंद सरस्वती का पौधा भेंटकर विद्यालय के मुख्याध्यापक समर देशवाल ने स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वामी विश्वानंद सरस्वती विद्यालय के मुख्याध्यापक समर देशवाल व गांव की पढ़ी-लिखी बेटी मेघा शर्मा, स्कूल प्रबंधन कमेटी प्रधान एवं विद्यालय के अध्यापकगण ने मिलकर ध्वजारोहण किया। सभी ने मिलकर राष्ट्रीय गान गाया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी विश्वानंद सरस्वती ने विद्यार्थियों को प्रवचन देते हुए संदेश दिया कि पढ़ाई के साथ -साथ संस्कारवान व देश भक्त होना भी बहुत जरूरी है। वेदों के विषय में भी अवगत कराया ।ऋषि-मुनियों के विषय में भी बताया और कहा कि संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है।
संस्कृत भाषा से ही सभी भाषाओं उदय हुआ है। कार्यक्रम में मुख्याधपक समर देशवाल ने मुख्य अतिथि स्वामी विश्वानंद सरस्वती को स्मृति चिन्ह देकर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम बड़े ही सौभाग्यशाली हैं कि वेदो के विद्वान सन्यासी के कर कमलों से आज राष्ट्रीय पर्व पर ध्वजारोहण किया गया और उनके प्रवचन सुनने को मिले कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यार्थियों ने देश भक्ति, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ,नशा मुक्ति के विषय पर अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विशेष रुप से मुख्य अतिथि स्वामी विश्वानंद सरस्वती, मुख्याध्यापक समर देशवाल, मैडम अंजू बाला, मास्टर कृष्ण कुमार, मास्टर संजय शर्मा, मास्टर राकेश कुमार , मास्टर संत सिंह हुड्डा, मैडम मनजीत रानी, मेघा शर्मा ,स्कूल प्रबंधन कमेटी के प्रधान व गांव के गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से मौजूद थे।
