Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अमर शहीद वीरागंना महारानी अवंती बाई लोधी का 191 वां जन्मदिवस मनाया

अमर शहीद वीरागंना महारानी अवंती बाई लोधी का 191 वां जन्मदिवस मनाया

faridabadnews24By faridabadnews24August 16, 2022No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद ( मिथलेश मिश्रा ) :  प्रथम स्वाधीनता संग्राम की अग्रणी प्रणेता अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी जी का 191 वां जन्मदिवस समारोह कार्यक्रम लोधी राजपूत जनकल्याण समिति (रजि) फरीदाबाद द्वारा अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी चौक एनआईटी फरीदाबाद में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह, विशिष्ट अतिथि निर्वतमान पार्षद मनोज नासवा, मनवीर भड़ाना, जेडीयू के राष्ट्रीय युवा सचिव सचिन तंवर, समिति संस्थापक महासचिव लाखनसिंह लोधी, अध्यक्ष रूपसिंह लोधी, हिन्दूवादी नेता भुवेनश्वर हिन्दुस्तानी, महेश लोहिया,मनोज बालयान, ने दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भूदेव सिंह आर्य ने की। वहीं आए हुए सभी अतिथियों का अध्यक्ष रूप सिंह लोधी ने बुक्के देकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

 

 

लाखन सिंह लोधी ने वीरांगना की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए महारानी अवंतीबाई लोधी का जन्म 16 अगस्त 1831 को मनकेड़ी मध्यप्रदेश के जागीरदार राव जुझारू सिंह लोधी परिवार में हुआ था इनका विवाह रामगढ़ मण्डला मध्य प्रदेश के युवराज विक्रमादित्य के साथ हुआ था। इनके दो पुत्र अमान सिंह और शेरसिंह थे। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में क्रांति की बागडोर अपने हाथों में लेते हुए जागीरदार, मालगुजारों सरदारों को कांच की चूडियां और पत्र भेजकर अंग्रेजों के विरूद्ध एकजुट होकर युद्ध करने में अहम भूमिका निभाते हुए कैप्टन वाडिंग्टन, लैफ्टिनेंट काकवार्न, लैफ्टिनेंट वार्टन, रीवा नरेश के साथ कई युद्ध लड़े। इस अवसर पर लोधी राजपूत जनकल्याण समिति रजि फरीदाबाद द्वारा महारानी अवंतीबाई चौक पर पौधारोपण किया गया साथ ही समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत और वीरांगना के जन्मदिवस के पावन पर्व पर मिष्ठान वितरण किया गया।

 

 

इस अवसर पर धर्मपाल सिंह लोधी, राजकुमार खरवार, होती लाल लोधी, दिनेश राघव मण्डल महामंत्री डबुआ, शंकर लाल लोधी, नंदकिशोर, ओमप्रकाश, पुष्कर भारद्वाज, मनीषा चौधरी, सुलेखा त्यागी, जगदीश कुमार, ओम प्रकाश लोधी, गीता शर्मा, उदयवीर सिंह, अशोक कुमार वर्मा, ओमपाल सिंह, संजीव कुशवाहा, मनोज नागर, सुरेश पाठक, भूप सिंह लोधी, दीपक यादव, मोहित नागर, भाई लाल लोधी, राजू, रामनरेश लोधी, श्रीमती लता कुमारी, राजेश कुमार लोधी, सुभाष गुप्ता, ओमकार सिंह, विजयपाल लोधी, महेन्द्र सिंह लोधी, बाबूलाल, चन्द्रकिशोर सैनी, मुकेश त्यागी, मनोज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Celebrated 191st Birthday of Amar Shaheed Veeraganna Maharani Avanti Bai Lodhi faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.