Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » रखें इस एक बात का ख्याल, पुलिस कभी नहीं काटेगी आपकी कार या बाइक का चालान!

रखें इस एक बात का ख्याल, पुलिस कभी नहीं काटेगी आपकी कार या बाइक का चालान!

faridabadnews24By faridabadnews24August 18, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

How To Avoid Challan: यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है. अगर कोई व्यक्ति यातायात नियमों का पालन नहीं करता है और पकड़ा जाता है, तो ट्रैफिक पुलिस द्वारा उसका चालान काटा जा सकता है. चालान के जुर्माने की राशि काफी ज्यादा हो सकती है. अगर देखा जाए तो हेलमेट ना पहनने को लेकर ही 1000 रुपये का चालान कटता है, इसके अलावा कार में सीट बेल्ट ना पहनने वालों का चालान भी 1000 रुपये का कटता है. वहीं अगर किसी व्यक्ति के पास डीएल, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, प्रदूषण सर्टिफिकेट और इंश्योरेंस जैसे डॉक्यूमेंट नहीं हैं, तो भी हजारों रुपये का चालान कटता है.

 

 

 

अगर आप चाहते हैं कि आपका चालान ना कटे तो आपको सभी यातायात नियमों का पालन करना चाहिए. हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि लोग जानबूझकर यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करते बल्कि अनजाने में उनसे ऐसा हो जाता है, जैसे- मान लीजिए आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, प्रदूषण सर्टिफिकेट तथा इंश्योरेंस जैसे डॉक्यूमेंट हैं लेकिन आप उन्हें घर पर भूल गए हैं और अपने मोटर वाहन के साथ सफर पर निकल गए हैं. ऐसे में पुलिस कर्मी आपको रोकेगा तो डॉक्यूमेंट के न होने के कारण आपको चालान काट देगा.

 

 

 

लेकिन, अगर आप चाहते हैं कि ऐसी स्थिति में आप आपका चालान ना कटे तो आपको एक बेसिक टिप को फॉलो करना होगा. दरअसल, आपने भी नोटिस किया होगा कि आपको कोई भी पुलिसकर्मी सिर्फ तब रोकता है जब आप कई विजुअल ऑफेंस (दिखने वाला अपराध) कर रहे हों, जैसे- मान लीजिए आप बाइक पर सफर कर रहे हैं और आपने हेलमेट नहीं पहना है या फिर कार चला रहे हैं और आपने सीट बेल्ट नहीं पहनी है. ऐसी स्थिति में पुलिसकर्मी आपको नोटिस करता है और रोक लेता है.

 

 

इसके बाद ही पुलिसकर्मी आपसे बाकी के डॉक्यूमेंट मांगता है, इसीलिए अगर आप कभी गलती से अपने डॉक्यूमेंट घर भूल गए हैं तो इस टिप को जरूर फॉलो करें कि आप बाकी कोई भी ऐसा ट्रेफिक ऑफेंस ना करें, जो दिखाई दे. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपने डॉक्यूमेंट साथ लेकर न चलें. कोशिश करें कि आपके सभी डॉक्यूमेंट आपके पास हों l

 

NEWS SOURCE : zeenews

Bike Challan Car Challan Challan faridabadnews faridabadnews24 Keep this one thing in mind the police will never deduct your car or bike challan! Traffic Challan
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.