
केन्द्रीय सरकार देश की जनता की आर्थिक रूप से मदद करने के लिए कई तरह की योजनाए निकालती है। फिर चाहे शिक्षा की बात हो या फिर किसानों की जिसका लाभ ज्यादा से ज्यादा लोग उठा रहे है। लेकिन इसके बीच अब शादी शुदा लोगों के लिए भी सरकार की ओर से योदना निकाली गई है। जिसमें उन्हें कुछ पैसा निवेश करने की जरूरत है। हम बात कर रहे है अटल पेंशन योजना के बारे में जिसके तहत हर महीने आपको 5000 रूपये की पेंशन दी जाती है साथ ही यदि पति-पत्नी दोनों मिलकर इस योजना का लाभ उठाते है तो वह 10000 रूपये तक की मासिक पेंशन प्राप्त कर सकते है तो चलिए अब हम इसके बारे में विस्तार से समझते है।
अटल पेंशन योजना से जुडी सारी जानकारी यहाँ देखे अटल पेंशन योजना की शुरुआत 9 मई 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी इस योजना का लाभ 18 से 40 वर्ष के भारतीय नागरिक उठा सकते है इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास बैंक या पोस्ट ऑफिस में खाता होना चाइये साथ ही आप आसानी से इसमें निवेश करके अपना बुढ़ापा सुरक्षित कर सकते है इसके तहत जमाकर्ता को 60 साल के बाद पेंशन मिलना शुरू हो जाती है इस योजना के तहत कम से कम आप 1000 और अधिकतम 5000 रूपये की मासिक पेंशन प्राप्त कर सकते है नोट:- यदि आप 60 वर्ष के बाद हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन लेना चाहते है तो 18 साल की उम्र से ही आपको हर महीने 210 रुपये जमा करवाने पड़ेगे।
NEWS SOURCE : chopaltv
