
दिल्ली: देश के मशहूर काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव पिछले 14 दिनों से दिल्ली के AIIMS में भर्ती है उन्हें अभी तक होश नहीं आया है। वहीं देशभर में फैंस उनकी अच्छी सेहत के लिए कामना कर रहे हैं। मंगलवार को राजू के मैनेजर ने हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि डॉक्टर्स ने उन्हें राजू के ठीक होने का आश्वासन दिया है, लेकिन कहा है कि इसमें समय लगेगा। उन्होंने कहा कि राजू श्रीवास्तव की हालत स्थिर है और डॉक्टर उनका अच्छा इलाज कर रहे हैं लेकिन वह अभी भी बेहोश हैं। वह वेंटिलेटर पर हैं और डॉक्टर भी चौबीसों घंटे उन पर नजर रख रहे हैं। डॉक्टरों ने कहा है कि वह ठीक हो जाएंगे. लेकिन इसमें समय लगेगा।
बता दें कि 58 साल के राजू 10 अगस्त से अस्पताल में भर्ती हैं, उन्हें जिम में वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था उसी दिन उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी. वह अभी तक बेहोश हैं और वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। मंगलवार को राज के मैनेजर ने बताया कि डॉक्टर्स ने उन्हें राजू के ठीक होने का आश्वासन दिया है, लेकिन कहा है कि इसमें समय लगेगा।
NEWS SOURCE : punjabkesari
