
फरीदाबाद : आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्यासी व प्रवासी सेल के साउथ जोन के अध्यक्ष हरियाणा से संतोष यादव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच ने नजर बंद कर दिया था और कई दिनों से बराबर प्रवासी नेता संतोष यादव से सीआईडी और क्राइम ब्रान्च की पूछताछ चल रही था और घर व ऑफिस पर बराबर पुलिस महकमे की नजर में थे संतोष यादव की कंही कोई आंदोलन न कर दें।प्रवासी नेता संतोष यादव को फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच तड़के सुबह घर से लेकर नजर बंद कर दिया था जो समर्थक पूरे दिन परेशान रहे और जगह जगह पुलिस और भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगे और हजारों की संख्या में बुजुर्ग,महिलाओं और युवाओं ने प्रवासी नेता को छोड़ने के लिए हंगमा कर दिया।
जो मोदी के जाने के बाद सकुशल आम आदमी पार्टी के प्रवासी नेता संतोष यादव को रिहा कर दिया गया जो आते ही दुगुनी ऊर्जा के साथ सभी समर्थकों से मुलाकात कर प्रेस वार्ता करते ही संतोष यादव ने बयान दिया कि हमारे भगवान श्री कृष्ण का जन्म जेल में हुआ था और हम कृष्ण भगवान के वंसज है।हम और हमारी टीम कोर्ट,कचहरी,थाना,चौकी,क्राइम ब्रांच,सीआईडी से डरने वाली नही है।और हमे उतना ही सरकार परेशान करे जितना खुद झेल सकते हों।हमारा जीवन गरीब,मजदूर ,प्रवासी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और जनहित योजनाओं को आम आदमी तक पंहुचाने के लिए बना है जो हम नेक कार्य करते रहेंगे और किसी बाधा से नही डरेंगे।इस प्रेस वार्ता में वरिष्ठ समाजसेवी ठाकुर कमल सिंह तंवर,पूर्व लोकसभा प्रत्यासी राजेंद्र शर्मा,आम आदमी पार्टी के जोन कोषाध्यक्ष हरिंद्र भाटी,ब्यापार सेल जोन अध्यक्ष अमन गोयल,संगठन मंत्री विनोद भाटी,देवराज , किसान सेल अध्यक्ष खेमी ठाकुर सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।
