
दिल्ली के थाना आदर्श नगर से महज कुछ कदमों की दूरी पर बने कॉल सेंटर में एक कॉल सेंटर के मालिक के द्वारा अपने यहां काम कर रही एक युवती की चाकू घोप कर हत्या करने का मामला सामने आया है, मरने वाली युवती का नाम दीपू हैं, जोकि भलस्वा डेरी इलाके की रहने वाली है, हत्यारोपित का नाम गौरव उर्फ अनुज हैं। इस सनसनीखेज हत्या के मामले में एक आरोपित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया हैं , और इस हत्या की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं पुलिस ने।मिली जानकारी के अनुसार गौरव नामक व्यक्ति जोकि कॉल सेंटर का मालिक है
और वह पहले से शादीशुदा होने के बावजूद कॉल सेंटर में काम कर रही युवती दीपू से शादी करना चाहता था लड़की के घर वाले शादी के लिए मान भी गए थे , लेकिन कॉल सेंटर मालिक गौरव की पत्नी को यह मंजूर नहीं था। खबर के अनुसार थाने से महज चंद कदमों की दूरी पर बने मेन रोड स्थित कॉल सेंटर में इस हत्या की वारदात अंजाम दिया गया हैं। फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर डेड बॉडी को बाबू जगजीवन राम अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है परिवार का आरोप है कि पुलिसकर्मी कई घंटे बीत जाने के बावजूद अभी तक परिवार को डेड बॉडी नहीं दिखा रहे हैं परिवार का रो- रो कर बुरा हाल है ।
NEWS SOURCE : atharvnews
