Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भाजपा ने दिया भय एवं भ्रष्टाचार का माहौल : धर्मबीर भड़ाना

भाजपा ने दिया भय एवं भ्रष्टाचार का माहौल : धर्मबीर भड़ाना

faridabadnews24By faridabadnews24September 1, 2022No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद ( मिथलेश मिश्रा ) बुधवार को आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय पर बडख़ल विधानसभा क्षेत्र वार्ड नंबर 15 से किशन कांगड़ा के नेतृत्व में अमनदीप सिंह, गुरदीप सिंह, सतनाम सिंह, करण भाटिया, साहिब सिंह, अजय भाटिया, सनी चावला, प्रिंस रहेजा, रवि कुमार सहित दर्जनों साथियों ने पार्टी पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को सबोंधित करते हुए आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी के दिल्ली मॉडल से दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता प्रभावित हैं और हमें उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आने वाली सरकार हरियाणा में आम आदमी पार्टी की होगी। जिस प्रकार से बिजली, पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं दिल्ली में दी जा रही हैं, उसी तर्ज पर हरियाणा की जनता को भी सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। पार्टी में लगातार लोगों की आस्था बढ़ती जा रही है, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व एवं डॉ. सुशील गुप्ता के मार्गदर्शन में लोग अधिक से अधिक आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी का लगातार विस्तार हो रहा है।

 

 

जिस प्रकार से पूरे हरियाणा में युवा, महिलाएं एवं सभी वर्ग के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं, उससे पार्टी को लगातार मजबूती मिल रही है। भड़ाना ने भाजपा सरकार पर वार करते हुए कहा की सडक़े पूरी टूटी हुई है, रोड पर पानी भरा हुआ है, मगर स्थानीय विधायक और पार्षद अपनी मस्ती में मगरुर हैं और विकास के बड़े बड़े वादे करते हैं। विधायक केवल काम कागजो में करते है जमीन स्तर पर कोई काम नही किया जाता हैै। बीजेपी सरकार ने फरीदाबाद का विकास नहीं, विनाश किया है। विपक्ष का कोई भी नेता, कोई भी पार्टी जब इनके विकास कार्यों की पोल खोलता है, तो उसको ई डी व विजिलेंस का डर दिखाया जाता है। भड़ाना ने कहा कि भाजपा के नेता स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर में आए 2200 करोड़ रुपए भी डकार गए हैं।

 

 

मगर, आम आदमी पार्टी चुप नहीं बैठेगी, जब तक इनको जनता के सामने नंगा नही करेंगे, हम चुप नहीं बैठेंगे। भड़ाना ने भाजपा सरकार के विकास के दावों को खोखला बताते हुए कहा कि बीजेपी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। जिस प्रकार से बिजली, पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं दिल्ली में दी जा रही हैं, उसी तर्ज पर हरियाणा की जनता को भी सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। आम आदमी पार्टी लगातार शहर में जन सुविधाओं के मुद्दों को उठा रही है। पूरे फरीदाबाद शहर में आम आदमी पार्टी प्रदर्शन करेगी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएगी। उन्होने कहा की एनआईटी विधायक सत्तारूढ़ सरकार के साथ मिलकर जनता को बेवकूफ बनाने का काम कर रहे हैं। इसलिए अब जनता ने नेक नीयत वाली आम आदमी पार्टी का रूख कर रही है और फरीदाबाद में होने वाले नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी तख्ता पलटने का काम करेगी। इस अवसर पर भीम यादव, तेजवतं सिंह बिट्टू, कृष्ण कांगड़ा एवं अन्य उपस्थित रहे।

BJP has given an atmosphere of fear and corruption: Dharambir Bhadana faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.