Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जीवन भर मोटी कमाई के लिए ऐसे करें आवेदन, Post Office सिर्फ 5000 रुपये में दे रहा है फ्रेंचाइजी

जीवन भर मोटी कमाई के लिए ऐसे करें आवेदन, Post Office सिर्फ 5000 रुपये में दे रहा है फ्रेंचाइजी

faridabadnews24By faridabadnews24September 3, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Post office franchise : डाकघर को देश की धमनी कहा जाता है। देश में 3 लाख से ज्यादा पोस्ट ऑफिस हैं। ये डाकघर सिर्फ लैटर या पार्सल पहुंचाने का काम नहीं नहीं करते, बल्कि बचत स्कीम और बीमा आदि जैसी वित्तीय सेवाएं प्रदान करते हैं। लेकिन अब आप सिर्फ पोस्ट ऑफिस की स्कीम में पैसा लगाकर ही लाभ नहीं कमा सकते, बल्कि आप खुद अपने क्षेत्र में पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं और आम लोगों को सेवाएं प्रदान कर सकते हैं। आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की इसी फ्रेंचाइजी स्कीम के बारे में और जानेंगे कि आप कैसे इसका लाभ उठा सकते हैं।

 

 

 

डाक विभाग दे रहा है फ्रेंचाइजी

भारतीय डाक विभाग ने फ्रेंचाइजी मॉडल के तहत पोस्ट ऑफिस देना शुरू किया है। इस स्कीम के तहत पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी कोई भी भारतीय ले सकता है। आप पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी लेकर डाक टिकट, स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, मनी ऑर्डर आदि सर्विस देकर कमाई कर पाएंगे। फ्रेंचाइजी मॉडल पर पोस्ट ऑफिस खोलने पर 6 महीने बाद इसे आगे रखने की समीक्षा की जाएगी। यदि आपका प्रदर्शन ठीक रहा तो आपको आगे भी सेवा प्रदान करने की अनुमति दी जाएगी।

 

 

 

कौन कर सकता है आवेदन और क्या है फीस

पोस्ट ऑफिस के फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपकी उम्र 18 साल और कम से कम आठवीं पास होना चाहिए। ऊपरी उम्र की कोई सीमा नहीं है। यानि आप रिटायरमेंट के बाद भी अपनी आय जारी रखने के लिए असका लाभ उठा सकते हैं। आवेदन के साथ आपको डाक विभाग में सिक्योरिटी के तौर पर 5000 रुपये जमा कराने होंगे। इसके बाद आपको फ्रेंचाइजी मॉडल पर पोस्ट ऑफिस मिल जाएगा।

 

 

 

कहां खोल सकते हैं डाकघर 

डाकघर सिर्फ उन्हीं स्थानों पर खोला जा सकता है, जहां फिलहाल डाकघर नहीं है। आप जिस एरिया में रह रहें है और उस एरिया में कोई डाकघर नहीं है तो आप फ्रेंचाइजी मॉडल पर पोस्ट ऑफिस खोल सकते हैं। इसका फायदा दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले बेरोजगार युवा उठा सकते हैं और एक स्थाई आय का जरिया प्राप्त कर सकते हैं।

 

 

कितनी होगी कमाई 

इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, आपको रजिस्ट्री करने पर 3 रुपये, स्पीड पोस्ट करने पर 5 रुपये, टिकट बेचने पर टिकट मूल्य का 5 प्रतिशत कमीशन, स्पीड पोस्ट पर्सल पर 7 से लेकर 10 फीसदी कमीशन दिया जाता है। कमीशन का पूरा ब्योरा आप वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

 

 

दो तरह के फ्रेंचाइजी लेने का मौका 

इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अभी दो तरह के फ्रेंचाइजी लेने के विकल्प उपलब्ध हैं। पहला विकल्प फ्रेंचाइजी आउटलेट शुरू करने का है और दूसरा विकल्प पोस्टल एजेंट बनने का है। जिन जगहों पर पोस्टल सर्विसेज की डिमांड है लेकिन वहां पोस्ट ऑफिस खोल पाना संभव नहीं है, वहां फ्रेंचाइजी के जरिए आउटलेट खोले जा सकते हैं। वहीं पोस्टल एजेंट ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में डाक टिकटों व स्टेशनरी की बिक्री कर सकते हैं।

 

NEWS SOURCE : indiatv

 

Apply this way to earn big money throughout life faridabadnews faridabadnews24 Post Office is giving franchisee for just Rs 5000
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.