
फरीदाबाद। गुरुग्राम नहर की उत्तर दिशा में सड़क बनाने को लेकर सिंचाई विभाग झुग्गियों(पक्के मकान) को हटाने की योजना बनाने में जुटा है। विभाग झुग्गी वासियों से वार्ता कर लोगों को अपनी झुग्गियां हटाने में जुटा है। विभाग ने झुग्गियों को हटाने के लिए जगह को चिन्हित कर लिया है। विभाग सेक्टर-चार पुल के साथ पक्के मकान बने हुए हैं। हालांकि, वर्षों पहले यहां पर झुग्गियां पड़ी हुई थीं। विभाग अब इन पक्के मकानों को हटाकर नए सिरे से सड़क बनाने का प्रस्ताव भेजेगा। विभाग की एक टीम ने पटेल नगर जाकर झुग्गी हटाने की जगह चिन्हित कर ली है।
यहां 500 मीटर में पक्के मकान बने हुए हैं। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि झुग्गी वासियों से संपर्क किया जा रहा है। उन्हें सड़क के लिए कब्जा हटाने के लिए समझाया जा रहा है। ताकि जनहित में इस सड़क को बनाया जा सके। बता दें कि मार्च माह में सिंचाई विभाग ने गुरुग्राम नहर किनारे दिल्ली-आगरा हाईवे से लेकर सेक्टर-चार पुल और बाईपास सड़क पर सेक्टर-आठ मोड से लेकर सिही गांव के पुल तक दो लेन की सड़क बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था। इस सड़क को साढ़े चार करोड़ की लागत से बनाया जाना था। लेकिन सिंचाई विभाग के मुख्यालय ने सड़क के रास्ते में झुग्गी बस्ती आने पर सड़क के प्रस्ताव को रद्द कर दिया था।
NEWS SOURCE : voiceoffaridabad
