Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानिए इसके लक्षण, बचाव और जरूरी सावधानी के बारे में, Tomato Flu बच्चों को लेने लगा है अपनी चपेट में

जानिए इसके लक्षण, बचाव और जरूरी सावधानी के बारे में, Tomato Flu बच्चों को लेने लगा है अपनी चपेट में

faridabadnews24By faridabadnews24September 11, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Tomato Flu: मंकीपॉक्स के बाद अब टॉमेटो फ्लु का खतरा भी बढ़ने लगा है. केंद्र ने हाल ही में हैंड फूट एंज माउथ डिजीज या टॉमेटो फ्लु के विषय में अधिसूचना जारी की है. वहीं, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अनुसार इसका पता सबसे पहले केरल के कोलम जिले में 6 मई से चला. इसपर चिंता की एक बड़ी वजह यह भी है कि ओडिशा में ही टॉमेटो फ्लु से 1 से 9 साल की उम्र के 26 बच्चे पीड़ित हो चुके हैं. ऐसे में जरूरी है कि इस फ्लु से जुड़ी जरुरी जानकारी और सावधानी (Tomato Flu Precautions) का सभी को पता रहे. जानिए टॉमेटो फ्लु के बारे में इस लेख में l

 

 

टॉमेटो फ्लु के लक्षण और सावधानियां | Tomato Flu Symptoms And Precautions 

 

  • टॉमेटो फ्लु के लक्षण कुछ-कुछ अन्य वायरल इंफेक्शन (Viral Infection) जैसे ही होते हैं. कमजोरी महसूस होना, शरीर में दर्द और स्किन पर रैशेज होना भी इसके लक्षणों की गिनती में आता है.
  • अपने नाम की ही तरह टॉमेटो फ्लु होने पर त्वचा की सतह पर टमाटर जैसे लाल फोड़े (Blisters) निकलने लगे हैं. शरीर के अलग-अलग हिस्से पर होने वाले ये चकत्ते कुछ दिनों बाद खुद-ब-खुद ठीक होने लगते हैं.
  • शुरूआत में टॉमेटो फ्लु या टॉमेटो फीवर (Tomato Fever) होने पर बुखार आने लगता है, खाना खाने की इच्छा नहीं होती, गले में सूजन महसूस होती है. साथ ही छाले हो सकते हैं जो जीभ, मसूड़े, गाल, हथेली और तलवों पर नजर आ सकते हैं.
  • अधिसूचना के मुताबिक टॉमेटो फ्लु हैंड फूट एंड माउथ डिजीज (Hand foot and mouth disease) का क्लीनिकल वैरिएंट है. यह स्कूल जाने वाले बच्चों को अधिकतर अपनी चपेट में लेता है.

 


टॉमेटो फ्लु से सावधानियां 

 

 

  • इस फ्लु के छोटे बच्चों में ज्यादा फैलने का एक कारण उनका हर चीज को मुंह में लेना भी है. संक्रमित और गंदी चीजें बच्चों (Children) की इस आदत की वजह से उन्हें टॉमेटो फ्लु से पीड़ित कर सकते हैं. कोशिश करें कि बच्चे अपने खिलौने, कपड़े खाना आदि संक्रमित बच्चों से शेयर ना करें.
  • इससे बचाव के लिए साफ-सफाई रखना बेहद जरूरी है. बच्चों की पहुंच की चीजों को सैनिटाइज करते रहना चाहिए.
  • इंफेक्शन (Infection) हो जाने पर अलग रहना, गर्म पानी में स्पोंज डुबाकर शरीर की सफाई करना जरूरी है.

 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. faridabadnews24 इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

 


NEWS SOURCE : ndtv

faridabadnews faridabadnews24 Know about its symptoms prevention and necessary precautions Tomato Flu is taking children in its grip
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.