Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » धर्म और जात-पात के नाम पर देश को बांटने का काम कर रही भाजपा : किरण चौधरी

धर्म और जात-पात के नाम पर देश को बांटने का काम कर रही भाजपा : किरण चौधरी

faridabadnews24By faridabadnews24September 12, 2022No Comments4 Mins Read

फरीदाबाद : हरियाणा की पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक किरण चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस एक विचारधारा है, जो सभी को साथ लेकर आगे बढ़ती है, लेकिन आज पार्टी में कुछ कार्यकर्ता अपने आपको उपेक्षित महसूस कर रहे है, यहां तक कि संगठन के अंदर भी उनकी आवाज नहीं उठ रही, ऐसे कार्यकर्ताओं की आवाज बनकर वह उसे फिर उन्हें सक्रिय करके पार्टी से जोडऩे के लिए ही सडक़ों पर उतरी है। उन्होंने कहा कि ‘कार्यकर्ता आपके द्वार’ कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे कर्मठ व मेहनती कार्यकर्ताओं को फिर से कांग्रेस के साथ जोडक़र मेहनत व ईमानदारी से आगे बढऩा है और जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करना है।

 

 

किरण चौधरी रविवार को नीलम-बाटा रोड स्थित होटल महालक्ष्मी में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थी। इस अवसर पर उनके साथ मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ललित भड़ाना, पूर्व मेयर अत्तर सिंह, अनीशपाल, राजेश आर्य, गौरव चौधरी मुख्य रूप से मौजूद थे। किरण चौधरी ने कहा कार्यकर्ता उनके लिए सर्वाेपरि है, उनके कार्यकर्ताओं के पास संसाधन बेशक न हो, लेकिन मेहनत की कोई कमी नहीं है और इसी मेहनत के बल पर वह पूरे हरियाणा में घर-घर घूमकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें कोई लोभ-लालच नहीं है और न ही पद की कोई मंशा है केवल और केवल कार्यकर्ता को उपेक्षित देखकर वह सडक़ पर उतरी है और उन्हें लारे-लप्पे देना नहीं आता, वह जो कहती है, उसे पूरा भी करती है। पूर्वमंत्री किरण चौधरी ने कहा कि 2005 में चौ. बंसीलाल व सुरेंद्र सिंह ने हरियाणा विकास पार्टी का विलय कांग्रेस में किया था l

 

 

उसके बाद हरियाणा में कांग्र्रेस की लहर चली और सरकार बनी और चौ. बंसीलाल के समय में फरीदाबाद में हुए कामों को भुलाया नहीं जा सकता और इस जिले के विकास की मियाद भी उसी समय डाली गई। उन्होंने कहा कि चौ. सुरेंद्र सिंह सदैव छत्तीस बिरादरी को साथ लेकर चले और उन्हीं के आदर्शाे पर आज वह चल रही है और हरियाणा के लोगों की आवाज को बुलंद करने का काम कर रही है। किरण चौधरी ने कहा कि आज प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, पढ़े-लिखे युवा रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे है, गलत रास्तों पर चला रहे है, कानून व्यवस्था का बुरा हाल है, जीएसटी ने मध्यम व्यापारी की कमर तोड़ दी और किसान भी परेशान है, अमीर और अमीर हो रहा है, जबकि गरीब गरीबी के दलदल में धंसता जा रहा है। किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा ने पहले देश को धर्म के नाम पर बांटा और अब जात-पात के नाम पर बांट रही है, जबकि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकालकर लोगों को जोडऩे का काम कर रहे है, कोई विपक्षी नेता ऐसा नहीं जो पांच महीने सडक़ों पर कन्याकुमारी से लेकर जम्मू कश्मीर तक पैदल यात्रा कर सके, यह केवल राहुल गांधी ही कर सकते है और उन्हीं के इस अभियान को हम हरियाणा में चलाते हुए उपेक्षित कार्यकर्ताओं को जोडऩे का काम कर रहे है।

 

 

इससे पूर्व ‘कार्यकर्ता आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत किरण चौधरी का नगर निगम सभागार के समक्ष वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ललित भड़ाना के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया और यहां से किरण चौधरी पदयात्रा निकालते हुए बीके चौक और वहां से नीलम चौक पहुंची, जहां देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद नानकचंद गोयल, बी.एस. सोलंकी, गुलविंद्र मेहता, संजय सैफी, फकरूद्दीन, संजय सरपंच, रोहताश बेदी, अमर सिंह, दिलबाग, अशोक सरपंच, जयभगवान एडवोकेट, ठाकुर बद्रीसिंह सोलंकी, पंकज पूनिया, जयपाल मान, कुलताज, हिम्मत यादव, ओमप्रकाश, संदीप, अमर सिंह, राज राम गोलवा, देवेंद्र, पंडिल धर्मबीर सरपंच, एडवोकेट जयभगवान शर्मा, परमजीत मड्डू, अजीत फौगाट, पंकज पूनिया सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

BJP working to divide the country in the name of religion and caste: Kiran Chaudhary faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.