
फरीदाबाद: मोदी जी के जन्मदिवस को स्वच्छता अभियान के तौर पर मनाया जा रहा है ये स्वच्छता पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा इसी स्वच्छता अभियान के अंतर्गत बदलाव हमारी कोशिश ट्रस्ट ने मोदी जी का जन्मदिन अहीर वाडे में स्थित महिला मंडली के साथ मिलकर मनाया।क्योंकि इस महिला मंडली में ज्यादातर महिलाएं बुजुर्ग है जो प्रतिदिन दोपहर में दो-तीन घंटे के लिए भगवान का भजन करती है साथ ही यह बुजुर्ग महिलाएं अपने परिवार की बहुत सारी जिम्मेदारियां भी निभाती हैं यहां तक कि बाजार का सामान जैसे साग सब्जी या राशन लाना इन सब की जिम्मेदारी भी इन्हीं बुजुर्ग महिलाओं के द्वारा निभाई जाती है। बदलाव हमारी कोशिश ट्रस्ट ने एक पहल की और बदलाव हमारी कोशिश की संस्थापक सुषमा यादव ने स्वच्छता अभियान से जुड़ते हुए सभी बुजुर्ग महिलाओं को कपड़े से बने थैले बांटे और सभी महिलाओं को प्रसाद रूप मे फल भी बांटे। बदलाव की महिला टीम ने एक संदेश दिया कि आप जब भी घर से निकले अपने साथ कपड़े से बने थैले को लेकर ही निकले। ये एक कोशिश है अपने आसपास के वातावरण को प्लास्टिक के मुक्त करने की।
