Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » डॉक्टरों ने किया इशारा,Comedian Raju Srivastav के होश में नहीं आने की कौन सी है सबसे बड़ी वजह?

डॉक्टरों ने किया इशारा,Comedian Raju Srivastav के होश में नहीं आने की कौन सी है सबसे बड़ी वजह?

faridabadnews24By faridabadnews24September 18, 2022No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Raju Srivastav Health Update: दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती हास्य कलाकार राजू श्रीवास्वत (Comedian Raju Srivastav) को 39 वें दिन (18 सितंबर, रविवार) भी होश नहीं आया है।

राजू का होश मे नहीं आना डॉक्टरों के लिए चिंता का विषय

मिली ताजा जानकारी के अनुसार, ब्रेन को छोड़कर राजू श्रीवास्तव के सारे अंग काम कर रहे हैं। ब्रेन में दिक्कत की वजह से राजू श्रीवास्तव को होश नहीं आ रहा है। इस बीच तकरीबन डेढ़ महीना होने को आए हैं, जब राजू श्रीवास्तव को होश नहीं आया है। यह डॉक्टरों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है।

10 अगस्त से लगातार बेहोश हैं राजू

दिल्ली के जिम में वर्कआउट करने के दौरान अचानक गिर पड़ने के बाद 10 अगस्त से ही राजू श्रीवास्तव बेहोश हैं। राजू श्रीवास्तव को एम्स के आइसीयू में लाइफ सपोर्ट सिस्टम यानी  वेंटिलेटर पर रखा गया है। यहां पर लाने के बाद पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। 10 अगस्त को ही उनकी एंजियोप्लास्टी की गई, लेकिन इसके बाद से उन्हें होश नहीं आया है। राजू श्रीवास्वत के होश में नहीं आने के पीछे उनके ब्रेन का काम नहीं करना है। एम्स सूत्रों ने यह इशारा किया है।

फिलहाल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं राजू श्रीवास्तव

यहां पर बता दें कि लाइफ सपोर्ट सिस्टम उस मरीज को दिया जाता है, जिसके कुछ अंग पूरी तरह से कार्य करने में अक्षम हों। दरअसल, वेंटिलेटर यानी मैकेनिकल वेंटिलेशन ऐसे मरीजों के लिए इस्तेमाल की जाती है, जो सांस लेने में सक्षम नहीं होते हैं। राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त से ही वेंटिलेटर पर ही रखा गया है। हालात में सुधार को देखते हुए इसे हटाने की बात कही जा रही है, लेकिन राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं है।

होश में आने को लेकर कुछ भी बताने को तैयार नहीं डॉक्टर

एम्स के सूत्रों के अनुसार, आइसीयू में भर्ती राजू श्रीवास्तव की हालत में ऐसा कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं है, जिसके बारे में मीडिया या फिर परिवार के लोगों से साझा किया जा सके। ऐसे में यह कहना भी मुश्किल है कि उन्हें कब होश आएगा। पिछले महीने के आखिर सप्ताह में राजू श्रीवास्तव के होश में आने की बात सामने आई रही थी, लेकिन डॉक्टरों ने इसे कोरी अफवाह करार दे दिया।

ब्रेन की दिक्कत ने बढ़ाई डॉक्टरों और परिवार की परेशानी

फिलहाल राजू श्रीवास्तव बेहोश हैं और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम मशीन की मदद से कृत्रिम तरीके से सांस लेने में मदद दी जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव दरअसल, ब्रेन प्रोब्लम के शिकार हुए हैं। जानकारी सामने आ रही है कि दिमाग में सूजन के कारण उसकी हालत खराब है। दिमाग में सूजन कम होने पर वह ठीक से काम कर सकता है। इसके बाद उनके होश में संभावना ज्यादा प्रबल होगी।

एम्स में उपचाराधीन हैं राजू श्रीवास्तव

गौरतलब है कि राजू श्रीवास्वत 10 अगस्त को उस समय बेहोश हो गए थे, जब वह दिल्ली के एक जिम में वर्कआउट कर रहे थे। उन्हें तत्काल जिम स्टाफ ने दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया था, जहां पर वह लगातार उपचाराधीन है। यहां पर बता दें कि राजू श्रीवास्तव कई हिंदी फिल्मों में भी बतौर अभिनेता नजर आ चुके हैं। उन्होंने ‘वाह तेरा क्या कहना’ और ‘आमदनी अठन्नीन खर्चा रुपेय्या’ में भी काम किया है। यह महज इत्तेफाक है कि इन दोनों फिल्मों में वह गोविंदा और जॉनी लीवर के साथ नजर आए।

गोविंदा और जॉनी लीवर के साथ फिल्मों में भी काम कर चुके हैं

यह भी सच है कि संघर्ष के दिनों में राजू श्रीवास्वत और जॉनी लीवर दोनों एक ही रूम में रहते थे। यहीं से दोनों की दोस्ती हुई। कहा तो यहां तक जाता है कि गोविंदा के साथ दोनों फिल्मों में राजू श्रीवास्तव को जॉनी लीवर ने ही काम दिलवाया था।

 

NEWS SOURCE : jagran

Doctors indicated faridabadnews faridabadnews24 what is the biggest reason for not coming to the senses of Comedian Raju Srivastav?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, ‘देश सबसे ऊपर, छात्रों से बढ़कर कोई पद नहीं’

July 26, 2026

NDMC के 500 से अधिक सफाईकर्मी काम में जुटे, जंतर मंतर से मिटाए जा रहे CJP के प्रोटेस्ट के निशान

July 26, 2026

अन्ना हजारे के आंदोलन से हो रही तुलना, पनप रही सोशल मीडिया के कॉकरोच की राजनीतिक महत्वाकांक्षा

July 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.