Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लेकिन सता रहा ये डर! आज सोनिया से मिलेंगे गहलोत

लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लेकिन सता रहा ये डर! आज सोनिया से मिलेंगे गहलोत

faridabadnews24By faridabadnews24September 21, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Ashok Gehlot Sonia Gandhi Meeting: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दोपहर 12 बजे कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे. राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इनकार के बाद राजस्थान में हलचल बढ़ गई है. सीएम गहलोत ने कांग्रेस विधायकों की देर रात बैठक भी बुलाई. कांग्रेस के अध्यक्ष पद चुनाव के लिए शशि थरूर भी चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं.  अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ सकते हैं और माना जा रहा है कि इसी मुद्दे पर सोनिया गांधी से उनकी चर्चा होगी. इससे पहले अध्यक्ष पद के दावेदार शशि थरूर भी सोनिया गांधी से मिल चुके हैं. हालांकि, गहलोत कथित तौर पर अनिच्छुक हैं क्योंकि वह अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी सचिन पायलट को मुख्यमंत्री का पद नहीं देना चाहते.

 

 

गहलोत बोले- जो पार्टी बोलेगी वो मंजूर

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है. गहलोत ने CM आवास पर विधायक दल की बैठक में यह साफ कर दिया कि पार्टी आलाकमान जो फैसला करेगी वो उन्हें मंजूर होगा. वे हमेशा पार्टी के वफ़ादार सिपाही रहे हैं.  दिल्ली दौरे पर एक बार फिर से सोनिया गांधी के सामने वह राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाने का आग्रह करेंगे. उसके बाद भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी से मिलकर अपनी बात को दोहराएंगे. अगर राहुल गांधी अध्यक्ष पद के लिए तैयार नहीं होते हैं तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही कांग्रेस के अध्यक्ष पद का नामांकन दाखिल करेंगे. CM ने विधायकों से साफ कर दिया है कि अगर नामांकन दाखिल करने की स्थिति बनती है तो सभी विधायकों को दिल्ली आना है ताकि राजस्थान के विधायकों की एकजुटता का संदेश जाए.

 

 

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में गहलोत बनाम थरूर

मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से कहा कि आप मिशन 2023 की तैयारी में जुट जाएं. विधायकों ने अशोक गहलोत से CM पद पर बने रहने का अनुरोध किया. इस पर सीएम ने कहा कि वे पार्टी का फैसला मानेंगे लेकिन वे राजस्थान से दूर कभी भी नहीं रहेंगे. माना जा रहा है कि कांग्रेस में अब अध्यक्ष पद का मुकाबला थरूर बनाम गहलोत का होगा या यूं कहें कि G-23 बनाम गांधी परिवार के करीबी के बीच होगा. कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया अक्टूबर में निर्धारित है और इसके लिए नामांकन प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी. इस बीच, सूत्रों ने पुष्टि की कि गांधी परिवार चाहता है कि गहलोत पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी लें, क्योंकि राहुल गांधी शीर्ष पद में रुचि दिखाने से इनकार करते रहे हैं.

 


NEWS SOURCE : zeenews

Ashok Gehlot Can contest the election of Congress President but this fear is haunting! Gehlot will meet Sonia today Congress faridabadnews faridabadnews24 Rahul Gandhi Shashi Tharoor Sonia Gandhi
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.