Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पढ़ें- IMD का लेटेस्ट अपडेट, दिल्ली-एनसीआर में बारिश, यूपी में स्कूल बंद, 17 राज्यों में येलो अलर्ट

पढ़ें- IMD का लेटेस्ट अपडेट, दिल्ली-एनसीआर में बारिश, यूपी में स्कूल बंद, 17 राज्यों में येलो अलर्ट

faridabadnews24By faridabadnews24September 23, 2022No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले 2 दिन से हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को देश के 17 राज्यों में अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी के उपर बने लो प्रेशर एरिया व पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसका प्रभाव देश के कई राज्यों में पड़ा है। IMD के मुताबिक 23 सितंबर को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्से, मध्य प्रदेश, बिहार, सिक्किम,असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्रप्रदेश व तमिलनाडु में तेज हवा के साथ कहीं हल्की से मध्यम बारिश तो कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इन राज्यों में मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। यूपी, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से और दिल्ली-एनसीआर में आज भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश को देखते हुए उप्र, हरियाणा के कुछ जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए है। 

 

यूपी में मौसम विभाग का अलर्ट, कई जिलों में स्कूल बंद

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में कई जिलों में अगले 2 दिन भारी बारिश की संभावना है। 25 सितंबर तक यूपी के लिए आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के देखते हुए प्रशासन ने कई जिलों में स्कूल बंद करने का आदेश दिया है। मौसम यूपी में इस बारिश से शहर और ग्रामीण इलाकों के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी ज्यादातर जगहों पर गरज के साथ बारिश हुई। उत्तर प्रदेश में पहले पश्चिमी और उसके बाद मध्य और पूर्वी भागों में भारी बारिश होगी। मेरठ, बिजनौर, अलीगढ़, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बदायूं, पीलीभीत, हमीरपुर, उरई, आगरा, मथुरा, हाथरस, शाहजहांपुर, एटा और हरदोई में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश व कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। कानपुर, लखनऊ और इलाहाबाद में इसके बाद भारी बारिश का खतरा होगा। राज्य के अधिकांश पूर्वी हिस्से गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, देवरिया, आजमगढ़ और कुशीनगर में भी बारिश होगी।

 

 

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, जानें- आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली और उसके आसपास के सटे हुए नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में पिछले दो दिन से शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह तक होती रही। इससे कई इलाकों में पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक पर असर पड़ा है। दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे जलमग्न होने की वजह से कई गाड़ियां फंस गईं। गुरुग्राम के प्रशासन ने निजी संस्थानों से वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी की है। इसके अलावा, नोएडा के स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया गया है। आईएमडी ने कहा कि अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

 

 

हिमाचल में 28 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में अगले 28 सितंबर तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश भी हो सकती है। खासकर 24 और 25 सितंबर को कुल्लू के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 24 सितंबर को दोपहर बाद कुल्लू के आनी क्षेत्र और 25 सितंबर को आनी, मनाली व पच्छाद क्षेत्र में भारी से अति भारी बारिश का रेड अलर्ट दिया गया है। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को लाहुल स्पीति, चंबा, ऊना, बिलासपुर व हमीरपुर को छोड़ बाकी जिलों में आंधी, आसमानी बिजली गिरने व वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात का क्रम जारी रहने की संभावना। मौसम विभाग के अनुसार इससे अधिकतम तापमान में कमी आ सकती है।

 

 

उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। शुक्रवार तड़के से ही बारिश का दौर जारी है। मैदान से पहाड़ तक आफत की बारिश से जन-जीवन प्रभावित है। शहरी क्षेत्रों में जलभराव और नदी-नालों के उफान से लोग परेशान हैं तो पहाड़ों में भूस्खलन जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकांश जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश के आसार है। IMD ने पूरे उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी किया है।

 

 

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 rain in Delhi-NCR Read- IMD's latest update schools closed in UP Yellow alert in 17 states
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.