Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » क्या अब भाजपा बना लेगी सरकार!… जानें समीकरण , राजस्थान कांग्रेस में रार

क्या अब भाजपा बना लेगी सरकार!… जानें समीकरण , राजस्थान कांग्रेस में रार

faridabadnews24By faridabadnews24September 27, 2022No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : indiatv

Rajasthan Govt in Crisis:कांग्रेस ने सपने में भी नहीं सोचा रहा होगा कि इस बार राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव उसके लिए इतनी बड़ी मुसीबत बन जाएगा कि एक और राज्य से सरकार गंवाने की नौबत आ जाएगी। राजस्थान के मौजूदा सीएम अशोक गहलोत के समर्थन वाले 90 विधायकों ने अपना इस्तीफा सौंपकर कांग्रेस आलाकमान को बड़ी मुश्किल में फंसा दिया है। अभी तक माना जा रहा था कि अशोक गहलोत ही पार्टी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे, लेकिन अब इस पर भी आशंका के बादल छा गए हैं। आलाकमान अब गहलोत और उनके गुट के विधायकों से नाराज बताया जा रहा है। वहीं इस सियासी संकट के बीच यह भी सवाल उठने लगे हैं कि राज्य में विपक्ष की भूमिका निभा रही भाजपा क्या यहां भी सरकार बनाने में कामयाब हो जाएगी?

आइए अब आपको समझाते हैं कि राजस्थान में पैदा हुए ताजा संकट के बीच नई सरकार बनने की क्या संभावनाएं हैं। राजस्थान में यह सियासी संकट ऐसे समय में पैदा हुआ है, जब वहां चुनाव होने में महज आठ से 10 माह का ही समय शेष रह गया है। मौजूदा वक्त में कांग्रेस की सरकार राजस्थान और छत्तीसगढ़ समते देश के सिर्फ दो राज्यों तक ही सीमित रह गई है। इससे पहले कांग्रेस मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार भी गुटबाजी के चलते ही गंवा चुकी है। अब राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और मुख्यमंत्री पद के दूसरे सबसे बड़े दावेदार सचिन पायलट के बीच गुटबाजी के चलते ऐसी ही हालात से गुजर रही है।

 

 

कांग्रेस में किसके साथ कितने विधायक

मौजूदा वक्त में कांग्रेस के 90 विधायकों ने अशोक गहलोत के समर्थन में इस्तीफा दिया है। 200 विधानसभा वाले इस राज्य में कांग्रेस के कुल 108 विधायक हैं। अब 90 विधायकों के इस्तीफे के बाद उसके 18 विधायक ही शेष बचे हैं। जिन 90 विधायकों ने इस्तीफा दिया है, उन्होंने खुलकर यह बात कह दी है कि अशोक गहलोत के अलावा किसी भी दूसरे नेता का नेतृत्व वह स्वीकार नहीं करेंगे। ऐसे में यह माना जा सकता है कि सचिन पायलट गुट के 18 विधायक ही शेष हैं। ऐसे में मौजूदा स्थिति के अनुसार सचिन पायलट बेहद कमजोर स्थिति में हैं। अगर 90 विधायकों का इस्तीफा स्वीकार हो जाता है तो 200 में से 90 विधायक कम हो जाएंगे। इस प्रकार विधानसभा में केवल 110 विधायक बचेंगे। तब बहुमत के लिए केवल 56 विधायक चाहिए। इस प्रकार भाजपा अकेले सरकार बना लेगी। यदि 90 विधायकों का इस्तीफा स्वीकार नहीं होता तो अन्य समीकरण इस प्रकार हैं।

राजस्थान में कुल विधानसभा सीटें          200
किस पार्टी के कितने विधायक

पार्टी                            विधायकों की संख्या

  • कांग्रेस                           108
  • भाजपा                            71
  • राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी       03
  • माकपा                           02
  • भारतीय ट्राइबल पार्टी          02
  • रालोद                             01
  • निर्दलीय                          13

 

 

भाजपा की किस समीकरण से बन सकती है सरकार
राजस्थान में भाजपा के मौजूदा विधायकों की संख्या 71 है। सरकार बनाने के लिए 101 विधायकों का बहुमत होना चाहिए। इस हिसाब से भाजपा को 28 विधायकों की जरूरत और है। यदि सभी निर्दलीय 13 विधायकों व राष्ट्रीय लोकतांत्रित पार्टी के तीन, माकपा के दो और भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो विधायकों को भी मिला दिया जाए तो भाजपा के पास 73 में 20 विधायक जुड़कर कुल 93 विधायक ही हो रहे हैं। ऐसे में भी भाजपा की सरकार नहीं बन सकती। मगर एक समीकरण और है, जिसके तहत भाजपा राजस्थान में सरकार बना सकती है।

 

 

ऐसे भाजपा बना सकती है सरकार
पार्टी                                 विधायक

  • भाजपा                              71
  • निर्दलीय                            13
  • अन्य                                08
  • सचिन पायलट खेमे के           18
  • कुल संख्या                        73+13+08+17=110
  • बहुमत के लिए जरूरी विधायक = 101

 

 

दूसरा समीकरण
यानि यदि सचिन पायलट गुट के 18 विधायक भाजपा के साथ आ जाएं तो वहां नई सरकार बन सकती है। मगर तब दल बदल कानून लागू होगा। ऐसे में यदि 18 विधायकों को वोट देने का अधिकार खत्म कर दिया जाए तो विधानसभा में कुल सदस्यों की संख्या 200-18= 182 मानी जाएगी। यानि तब बहुमत के लिए 92 विधायकों की जरूरत होगी। ऐसी स्थिति में गहलोत के पास 90 विधायक और भाजपा के पास 73 और 20 निर्दलीय व अन्य विधायकों के साथ 93 विधायक हो रहे हैं। ऐसे में भाजपा की सरकार बन सकती है। मगर अब चुनाव में बहुत ही कम समय शेष बचा है। ऐसे में विशेषज्ञ मानते हैं कि शायद भाजपा राजस्थान में सरकार बनाने को तैयार नहीं होगी। वह चुनाव का इंतजार करेगी।

 

NEWS SOURCE : indiatv

 

faridabadnews faridabadnews24 there is a ruckus in Rajasthan Congress Will BJP form the government now!... know the equation
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.