Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » महायज्ञ आयोजित कर की गई भ्रष्टाचारियों को सद्बुद्धि मिलने की कामना- जसवंत पवार

महायज्ञ आयोजित कर की गई भ्रष्टाचारियों को सद्बुद्धि मिलने की कामना- जसवंत पवार

faridabadnews24By faridabadnews24September 27, 2022No Comments3 Mins Read

faridabad: जिले में पिछले काफी समय से लगातार शिक्षा विभाग ,नगर निगम ,तहसील व अन्य विभागों में हो रहे घोटालों एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा आगाज संगठन की ओर से मोर्चा खोला गया है। इसी कड़ी में मंगलवार शहीद भगत सिंह जयंती के अवसर पर छात्र संगठन की ओर से भ्रष्टाचारियों को सद्बुद्धि मिलने की कामना को लेकर महायज्ञ का आयोजन किया गया। महायज्ञ का आयोजन सेक्टर 12 डीसी ऑफिस के समक्ष किया गया। महायज्ञ में छात्र संगठन छात्रों के अलावा युवाओं ने भी खासी संख्या में बढ़-चढ़कर भाग लिया। युवा आगाज संगठन के अध्यक्ष जसवंत पवार ने जानकारी देते हुए बताया कि यज्ञ के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले में विभिन्न विभागों में लगातार बढ़ रहे भ्रष्टाचार के प्रति सरकार को जगाना है। उन्होंने कहा कि यह सरकार के ढीले रवैया का नतीजा है जोकि भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाए जाने के बावजूद भी जिला शिक्षा अधिकारी आज भी अपने पद पर बनी हुई है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसी भी क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों को पूरा नहीं कर रही है। जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। इस महायज्ञ के दौरान युवाओं ने शहीद भगत सिंह को याद करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलते हुए उनकी विचारधारा को जीवित रखने की शपथ ली। युवा आगाज संगठन के महासचिव दीपक आजाद ने कहा कि युवाओं के शपथ ग्रहण करने का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ रहे भ्रष्टाचार को खत्म करना है। यदि समाज का युवा भ्रष्टाचारियों के प्रति सचेत रहेगा तो भविष्य में हम भ्रष्टाचार मुक्त समाज की नीव रख सकते हैं।

 

इसके पश्चात युवाओं ने जिला उपायुक्त के कार्यालय के समक्ष आरोपी जिला शिक्षा अधिकारी के अभी तक अपने पद पर बने रहने के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संगठन के छात्रों का कहना है कि जब तक सरकार जिले में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नहीं करती। तब तक छात्र संगठन की ओर से इसी प्रकार धरना प्रदर्शन कर सरकार को जगाने का काम किया जाएगा। इस मौके पर संगठन महासचिव दीपक आजाद,एडवोकेट विक्रांत गौड, युवा समाजसेवी शिवम पांडे,सुनील सैनी, पवन चौधरी,हिमांशु भट्ट ,गजना लंबा,आरटीआई एक्टिविस्ट ऋषि भारद्वाज, सांस्कृतिक संयोजक अभिषेक देशवाल, कैलाश धाम सेवा ट्रस्ट से राकेश ,प्रिंस पंडत,सनी सिंह, एकलाख अली,गौतम नागर, जाकिर,विनय कुमार वर्मा, शिव, रोहित, अरुण, गिरी जी, अभिषेक, विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

faridabadnews faridabadnews24 Wishing the corrupt to get good senses by organizing Mahayagya - Jaswant Pawar
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.