
रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच हालात कितने दयनीय हो गए है इसकी एक ताजा तस्वीर सामने आई है। युद्ध के बीच तबाह हुए युक्रेन के हालात सबसे ज्यादा खराब है। लोग जहां बेघर हो रहे है वहीं एक युक्रेनी सैनिक की युद्ध से पहले और युद्ध के बाद की दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही रूस की जेल से रिहा होने के बाद बिट्रिश नागरिक ने खौफनाक दास्तां सुनाई। जिसमें उसने बताया कि कैसे उसको कुत्ते से भी बदतर रखा गया। उसके साथ मारपीट की गई यहां तक की खाने और पीने को भी कुछ नहीं दिया गया।
अब इस यूक्रेन आर्मी ने अपने एक तस्वीर साझा की है जिसकी सच्चाई को देख पाना काफी हैरान कर देने वाला है। यूक्रेन रक्षा मंत्रालय ने अपने सैनिक की दो तस्वीरें पोस्ट की हैं, इस तस्वीरों में सैनिक की पहले की फोटो और रूस की कैद से वापस लौटने के बाद की फोटो है। वहीं तस्वीर के कैप्शन में लिखा है कि यूक्रेनी सैनिक मायखाइलो डायनोव उन भाग्यशाली लोगों में से हैं जो रूसी कैद से बच गए।
एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल की शुरुआत में मारियुपोल में एज़ोवस्टल स्टील वर्क्स की रक्षा के लिए लड़ने के बाद हिरासत में लिया गया था जिसके बाद वह बुधवार को रिहा किए गए युद्ध के 205 यूक्रेनी कैदियों में से एक था। सामने आई इस तस्वीर में उसके हाथ में भी चोट के निशान है, ऐसा लग रहा है जैसे उसके हाथ की हड्डी टूटी हुई हो। मिस्टर डायनोव अभी कीव सैन्य अस्पताल में हैं, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें लंबे समय तक इलाज की आवश्यकता होगी। सैनिक की बहन लावृष्को ने बताया कि रूसी कैद में अमानवीय परिस्थितियों का सामना करने के कारण मिस्टर डायनोव के हाथ में 4 सेमी की हड्डी गायब है। सैन्य अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि जब तक उसका वजन नहीं बढ़ेगा ऑपरेशन नहीं हो सकता।
NEWS SOURCE : punjabkesari
