Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पुलिस ने मामला किया दर्ज, सांसद रवि किशन से हुई बड़ी ठगी

पुलिस ने मामला किया दर्ज, सांसद रवि किशन से हुई बड़ी ठगी

faridabadnews24By faridabadnews24September 28, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Ravi kishan: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने ठगी का मामला सामने आया है। BJP सांसद रवि किशन से मुंबई के व्यापारी ने 3.25 करोड़ की ठगी की है। सासंद ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। सांसद के जनसंपर्क अधिकारी पवन दुबे ने बताया कि रवि किशन से मुंबई के एक व्यापारी ने 3.25 करोड़ रुपये की ठगी की। इस मामले की लिखित शिकायत कैंट थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने व्यवसायी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोरखपुर सदर से सांसद और फिल्म अभिनेता किशन ने गोरखपुर छावनी थाने में एक बिल्डर के खिलाफ 3.25 करोड़ रुपये ठगने का मामला दर्ज कराया है।

 

 

पुलिस ने मामला किया दर्ज

पुलिस ने कहा है कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने IPC की धारा 406 के तहत मामला दर्ज किया है। अभिनेता के जनसंर्पक अधिकारी(PRO) ने कहा कि अभिनेता-सह-राजनेता को मुंबई के एक व्यवसायी ने कथित रूप से ठगा था। सांसद ने 2012 में आरोपी जैन जितेंद्र रमेश को रकम दी थी। हालांकि, जब रवि किशन ने अपने पैसे वापस मांगे तो बिल्डर ने उन्हें 34 लाख रुपये के 12 चेक दिए, जिनमें से कुछ बाद में बाउंस हो गए। रमेश को रकम वापस करने के लिए मनाने में विफल रहने के बाद किशन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

 

 

व्यापारी को 3.25 करोड़ दिए थे

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2012 में, रवि किशन ने पूर्वी मुंबई निवासी जैन जितेंद्र रमेश नाम के एक व्यापारी को 3.25 करोड़ रुपये दिए थे और जब उन्होंने उससे पैसे वापस करने के लिए कहा, तो उसने उसे 34 लाख के 12 चेक दिए और जब सांसद ने 7 दिसंबर, 2021 को भारतीय स्टेट बैंक की बैंक रोड गोरखपुर शाखा में 34 लाख का एक चेक जमा किया तो वह चेक बाउंस हो गया। लगातार पैसे मांगने के बावजूद जब व्यापारी पैसा लौटाने को राजी नहीं हुआ तो सांसद ने पुलिस में शिकायत की।

 

 

कैंट थाना प्रभारी ने जांच शुरू की

कैंट थाना प्रभारी शशि भूषण राय ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। पहले सांसद कैंट थाना क्षेत्र के सिंघारिया में रहते थे लेकिन हाल ही में वे तारामंडल लेक व्यू कॉलोनी स्थित घर में शिफ्ट हुए हैं। बता दें कि हाल ही में रवि किशन ने अपनी पारिवारिक समस्या को लेकर ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि उनकी मां कैंसर से पीड़ित हैं और मुंबई के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। कुछ महीने पहले उनके बड़े भाई  की भी बीमारी के चलते मौत हो गई थी।

 

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 MP Ravi Kishan was cheated a lot police registered a case
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.