Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नहीं पड़ेगी सिम की जरूरत, Sim Card से मिली मुक्ति! भारतीय ग्राहक इस खास तकनीक से चला पाएंगे स्मार्टफोन

नहीं पड़ेगी सिम की जरूरत, Sim Card से मिली मुक्ति! भारतीय ग्राहक इस खास तकनीक से चला पाएंगे स्मार्टफोन

faridabadnews24By faridabadnews24October 1, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

eSim Service in Smartphones: भारत में जितने भी स्मार्टफोंस इस्तेमाल किए जा रहे हैं उनमें से ज्यादातर में आपको एक फिजिकल सिम लगाना पड़ता है. फिजिकल सिम कार्ड लगाने के लिए हर स्मार्ट फोन में सिम स्लॉट बनाए जाते हैं. कुछ स्मार्टफोंस में दो सिम कार्ड लगाया जा सकते हैं तो वहीं कुछ स्मार्टफोंस में सिंगल सिम का ही ऑप्शन दिया जाता है. हालांकि क्या आप जानते हैं कि आने वाले समय में शायद स्मार्टफोन में आपको सिम कार्ड लगाने की जरूरत ना पड़े. अगर आपको लगता है कि यह कोरी कल्पना है तो ऐसा नहीं है क्योंकि कई कंपनियां बिना सिम स्लॉट के ही अपने स्मार्टफोन ऑफर कर रही हैं.

 

 

बिना सिम कार्ड के कैसे चलेगा स्मार्टफोन

अगर आपको लग रहा है कि स्मार्टफोन में सिम कार्ड नहीं लगाना पड़ेगा तो ऐसा नहीं है दरअसल हम आपको यह बताना चाहते हैं कि फिजिकल सिम कार्ड लगाने की जरूरत भविष्य में खत्म हो सकती है और ऐसा हो पाएगा एक खास तकनीक की बदौलत. यह तकनीक है ई-सिम, जी हां. आईफोन में यह सर्विस देखने को मिल रही है और अब गूगल अपने पिक्सल 7 सीरीज स्मार्टफोंस में ई-सिम फीचर ऑफ़र कर सकता है जिसके बाद आप को स्मार्ट फोन में सिम कार्ड लगाने की जरूरत नहीं होगी और ना ही आपको सिम स्लॉट खोलने का झंझट रहेगा.

किस तरह से यूजर्स को मिलता है ई-सिम

ई-सिम हासिल करने का प्रोसेस बेहद ही आसान है और इसमें कुछ मिनटों का ही समय लगता है और जैसे ही आप को अप्रूवल मिल जाता है आपके स्मार्ट फोन पर ई-सिम एक्टिव कर दिया जाता है. ई-सिम भी आप अपनी पसंदीदा टेलीकॉम कंपनी का चुन सकते हैं ऐसे में आपको कोई अलग चार्ज नहीं देना पड़ेगा बस आपको कंपनी का एक रिचार्ज प्लान एक्टिव करना पड़ेगा और बाकी काम ठीक वैसा ही होगा जैसे आप फिजिकल सिम के साथ करते आए हैं. इससे सहूलियत या होगी कि फोन का सिम स्लॉट हटने के बाद उसमें थोड़ा स्पेस बढ़ जाएगा जिससे बैटरी की क्षमता के साथ ही कई अन्य फीचर्स भी स्मार्टफोन कंपनियों द्वारा ऑफर किए जा सकते हैं. हालांकि ये सर्विस भारत के हर स्मार्टफोन में कब देखने को मिलेगी इसमें अभी कुछ सालों का समय लग सकता है.

 

NEWS SOURCE : zeenews

Calling Esim ESim Service faridabadnews faridabadnews24 freedom from Sim Card! Indian customers will be able to run smartphones with this special technology how to run smartphone without sim card How users get e-SIM Smartphone Telecom Company There will be no need for SIM
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.