Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फोन उठाएं और लगा दें ये नंबर, बीमा क्‍लेम नहीं मिल रहा, कंपनी की मनमर्जी होगी खत्‍म

फोन उठाएं और लगा दें ये नंबर, बीमा क्‍लेम नहीं मिल रहा, कंपनी की मनमर्जी होगी खत्‍म

faridabadnews24By faridabadnews24October 4, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : google

Insurance Company Claim Process: बीमा कंपनी क्‍लेम नहीं दे रही है या कंपनी ने क्‍लेम का पूरा पैसा नहीं दिया. आमतौर पर ये शिकायत ज्‍यादातर ग्राहकों की होती है. ऐसे में उन्‍हें नहीं पता होता है कि इसकी शिकायत कहां की जानी चाहिए. कई कस्‍टमर्स तो पैसा लेने की आस ही खत्‍म कर देते हैं क्‍योंकि कंपनी क्‍लेम के लिए कई चक्‍कर लगवा देती है. आपको बता दें कि ऐसी स्थिति में कस्‍टमर्स को बीमा कंपनी (Insurance company) की शिकायत करने का अधिकार होता है. आप इसके लिए बीमा लोकपाल के पास जा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे आप शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.

 

 

सबसे पहले कहां होगी शिकायत 

आपको बता दें कि बीमा लोकपाल से शिकायत करने से पहले कस्‍टमर्स को बीमा कंपनी में शिकायत कराना होती है. कस्‍टमर को बीमा कंपनी के शिकायत निवारण अधिकारी यानी जीआरओ (GRO) के सामने अपनी कंप्‍लेंट रखनी होगी. इसके लिए आप जीआरओ को मेल कर सकते हैं या बीमा कंपनी के नजदीकी ब्रांच में जाकर शिकायत कर सकते हैं.

 

 

इरडा में ऐसे करें शिकायत 

अगर आप शिकायत दर्ज कराना चाहते हैं तो आपको बीमा नियामक इरडा (Irdai) के ऑनलाइन पोर्टल IGMS पर शिकायत दर्ज करानी होगी. इसके बाद आपकी शिकायत पर बीमा कंपनी 15 दिन के अंदर एक्‍शन लेगी. अगर इस बीच आपकी शिकायत का समाधान नहीं होता है या आप इस समाधान से संतुष्ट नहीं होते हैं, तो आप इरडा में शिकायत कर सकते हैं.  आप IRDA की ई मेल (complaints@irdai.gov.in) या टॉल फ्री नंबर 155255 या 1800 4254 732 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. अगर आप इरडा के समाधान से भी संतुष्ट नहीं होते हैं तो आप बीमा लोकपाल से बीमा कंपनी की शिकायत कर सकते हैं.

 

 

ऐसे करें शिकायत

आपको सबसे पहले अपने एरिये के बीमा लोकपाल कार्यालय में संपर्क करना होगा. इसके अलावा आप बीमा लोकपाल को ई मेल या एक पत्र लिखकर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. आपको बता दें कि अगर आप ई मेल भेजते हैं तो आपको उसकी हार्ड कॉपी भी लोकपाल कार्यालय में भेजना होगी. लेटर में पॉलिसी नंबर और शिकायत की जरूरी जानकारियां दर्ज कर दें. साथ ही संबंधित दस्तावेजों के साथ इसे लोकपाल कार्यालय में भेज दें. अगर आप लोकपाल कार्यालय में शिकायत दर्ज करा रहे हैं, तो आपको फॉर्म P II और फॉर्म P III भी भरना होगा. इसके बाद बीमा लोकपाल सुनवाई के लिए एक तारीख तय कर देगा l

 

NEWS SOURCE : zeenews

 

 

faridabadnews faridabadnews24 Insurance Insurance Claim insurance claim is not available Insurance Policy IRDA Pick up the phone and put this number the will of the company will end
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.