Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया करीब 1 करोड़ की लागत से बनी सड़क का लोकार्पण

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया करीब 1 करोड़ की लागत से बनी सड़क का लोकार्पण

faridabadnews24By faridabadnews24October 9, 2022No Comments2 Mins Read
फरीदाबाद :  प्रदेश के परिवहन,खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने आज शनिवार को स्थानीय सोहना रोड से लेकर सेक्टर 25 पुल तक गुडगांव कैनाल के साथ बनाई गई नई सड़क जनता को समर्पित की। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने रिबन काटकर सड़क को जनता के लिए खोला गया है। आपको बता दें सिंचाई विभाग द्वारा करीब 1करोड़ की लागत से यह लगभग 38 फुट चौड़ी 1700 फीट लम्बी सड़क बनाई गई है। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र और एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के लोगो को इस सड़क का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ सोहना पुल को पार करने के बाद नहर के साथ साथ बनाई गई इस सड़क से सेक्टर- 24, सेक्टर- 25, सेक्टर- 55 व सेक्टर- 58, राजीव कॉलोनी और कृष्णा कॉलोनी के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। जो भी लोगों की सुविधाएं उनकी मांगों के अनुसार विकास कार्यों की सौगात दी जा रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सोहना पुल पार करते वक्त हर समय लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी। फरीदाबाद के उद्योग नगरी से जुड़े हजारों लोगों को इस नई सड़क का लाभ मिलेगा। बल्लबगढ़ विधान सभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास कार्य तेज गति से करवाए जा रहे हैं। लोगों को शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी, सङके,सीसी रोङ, आरएमसी रोड़, दूधिया रोशनी की लाइटिंग, सिवरेज व्यवस्था सहित तमाम मूलभूत विकास कार्यों को क्रियान्वित किया जा रहा है। इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में जल्द ही सोहना रेलवे ओवरब्रिज और मुजेसर फाटक पर अंडर ब्रिज बनाने की कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
उन्होंने कहा कि सोहना पुल के डबल होने से औद्योगिक नगरी को बहुत लाभ पहुंचेगा। वहीं सोहना बल्लभगढ़ के बीच की दूरी भी जाम मुक्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा के मुजेसर गांव के फाटक पर अंडर ब्रिज बनने से भी यहां होने वाले हादसों से निजात मिलेगी और इस गांव की सबसे मुख्य और पुरानी मांग भी पूरी हो जाएगी। इस मौके पर भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा, राकेश गुर्जर, पारस जैन, दीपक यादव, लखन बेनीवाल, प्रताप भाटी, सुभाष लांबा, हरप्रसाद गॉड, अनुराग गर्ग, दीपांशु अरोड़ा, गजेंद्र वैष्णव, कुलदीप मथारू, तौसीफ, ज्ञानेंद्र भारद्वाज, रवि भगत सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
Cabinet Minister Moolchand Sharma inaugurated the road built at a cost of about 1 crore faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.