Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » यह ग्रह दे सकता है बड़ी मुसीबत! ऐसी महिलाएं ना करें करवा चौथ का व्रत

यह ग्रह दे सकता है बड़ी मुसीबत! ऐसी महिलाएं ना करें करवा चौथ का व्रत

faridabadnews24By faridabadnews24October 11, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Karwa Chauth 2022 date in India Calendar: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद महत्‍वपूर्ण होता है. वे पूरा दिन निर्जला रहकर अपने पति की लंबी उम्र के लिए यह कठिन व्रत रखती हैं. करवा चौथ का व्रत हिंदु पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्‍ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है, जो इस साल 13 अक्‍टूबर, गुरुवार को है. लेकिन इस साल करवा चौथ का व्रत कुछ महिलाएं नहीं रख पाएंगी और इसके पीछे वजह शुक्र ग्रह का अस्‍त होना है.

 

 

करवा चौथ पर शुक्र तारे का डूबना अशुभ 

इस समय शुक्र ग्रह अस्‍त हैं और इसे शुक्र तारा डूबना भी कहते हैं. सूर्य के बेहद करीब आने पर ग्रह का तेज खत्‍म हो जाता है और उसकी शक्ति क्षीण हो जाती है, तब इसे ग्रह का अस्‍त होना कहते हैं. जब शुक्र तारा डूबा हुआ हो तो विवाह कार्य नहीं किए जाते हैं. शुक्र ग्रह वैवाहिक सुख, प्रेम देने वाले ग्रह हैं और हिंदु धर्म में विवाह के शुभ मुहूर्त के लिए शुक्र ग्रह का उदित रहना जरूरी है. शुक्र ग्रह 20 नवंबर तक अस्‍त रहेंगे, इस कारण 20 नवंबर 2022 तक विवाह संपन्‍न नहीं होंगे. यहां तक कि तुलसी विवाह के अबूझ मुहूर्त के दिन भी इस साल विवाह नहीं होंगे.

शुक्र तारे के डूबने के कारण ऐसी नवविवाहित महिलाएं जो पहली बार करवा चौथ व्रत रखने जा रही हैं, उन्‍हें भी इसके लिए एक साल तक इंतजार करना पड़ेगा. शुक्र अस्‍त रहने के दौरान करवा चौथ व्रत की शुरुआत करना शुभ नहीं माना जाता है. इसके अलावा शुक्र अस्‍त के दौरान करवा चौथ व्रत का उद्यापन भी नहीं करना चाहिए. वरना पति-पत्‍नी को मुश्किल झेलनी पड़ सकती है.

 

 

करवा चौथ व्रत पूजा शुभ मुहूर्त  

करवा चौथ व्रत के लिए चतुर्थी तिथि का आरंभ 13 अक्तूबर 2022 की मध्‍यरात्रि 1 बजकर 59 मिनट से होगा और 14 अक्तूबर 2022 की तड़के सुबह 3 बजकर 8 मिनट पर समापन होगा. इस दौरान करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त 13 अक्तूबर को शाम 6 बजकर 1 मिनट लेकर शाम 7 बजकर 15 मिनट तक रहेगा. वहीं अमृतकाल मुहूर्त शाम 4 बजकर 8 मिनट से शाम 5 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. इससे पहले अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 21 मिनट से दोपहर 12 बजकर 07 मिनट तक रहेगा. इस साल करवा चौथ पर चांद दिखने का समय 13 अक्तूबर को रात 8 बजकर 19 मिनट  है.

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. faridabadnews24  इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

NEWS SOURCE : zeenews

faridabadnews faridabadnews24 Shukra Asta On Karwa Chauth 2022 Newly Married Women Should Not Keep Fast For First Time This planet can give big trouble! Such women should not fast on Karva Chauth
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.