
अगर आप कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो हम आपको एक ऐसा बेहतर Business Idea देने जा रहे हैं, जिससे आप बहुत कम निवेश में हर महीने अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। इसी कड़ी में आप इस खास जांच केंद्र का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।केंद्र सरकार द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने से प्रदूषण जांच केंद्र का कारोबार बहुत तेजी से बढ़ रहा है। नए मोटर व्हीकल एक्ट में पॉल्यूशन सर्टिफिकेट (PUC) न होने पर भारी जुर्माना है, जिसके कारण प्रत्येक नागरिक को बाइक या दोपहिया वाहन का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट (PUC) की आवश्यकता होती है।
प्रदूषण जांच केंद्र का Business Idea
यदि कोई व्यक्ति वाहन चला रहा है और उसके पास पॉल्यूशन सर्टिफिकेट (PUC) नहीं है तो उस पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। हर छोटे से बड़े वाहन को प्रदूषण प्रमाण पत्र का दस्तावेज लेना होता है। ऐसे में आप प्रदूषण जांच केंद्र खोलकर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।
लाइसेंस प्राप्त करने के लिए, आपको स्थानीय परिवहन कार्यालय में आवेदन करना होगा
प्रदूषण जांच केंद्र खोलने के लिए सबसे पहले स्थानीय परिवहन कार्यालय (RTO) से लाइसेंस लेना होता है। इसके लिए आपको नजदीकी आरटीओ कार्यालय में आवेदन करना होगा। इसे पेट्रोल पंप, ऑटोमोबाइल वर्कशॉप जैसी जगहों के पास खोला जा सकता है।
इसके अलावा स्थानीय प्राधिकरण से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) लेना होगा। हर राज्य में प्रदूषण जांच केंद्र की अलग-अलग फीस है। कुछ राज्यों में आप ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
फीस
अगर इसके लिए फीस की बात करे तो अलग अलग राज्य की फीस अलग अलग है। दिल्ली में इसके लिए एप्लीकेशन फीस 5 हजार रूपये सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर और सालाना 5 हजार रूपये की फीस इस प्रकार आप दिल्ली में कुल 10 हजार रूपये की फीस देकर यह बिजनेस शुरू कर सकते है।
कमाई
इस Business Idea को शुरू करके आप हर महीने 50 हजार रुपए तक कमा सकते हैं। इस कारोबार में आपकी कमाई पहले दिन से शुरू हो जाएगी। इस बिजनेस में आप रोजाना 1-2 हजार रुपये कमा सकते हैं।
गैस ऐनालाइजर से होती है प्रदूषण की जांच
प्रदूषण जांच केंद्र में कंप्यूटर से जुड़ा एक गैस ऐनालाइजर है। इस कंप्यूटर से कैमरा और प्रिंटर भी जुड़े हुए होते हैं। गैस एनालाइजर को वाहन के साइलेंसर में डाला जाता हैं। उसके बाद गाड़ी को चालू किया जाता है। यह गैस एनालाइजर वाहन से निकलने वाले प्रदूषण की जांच करता है, और डाटा कंप्यूटर को भेजता है। वहीं कैमरा गाड़ी की लाइसेंस प्लेट की फोटो लेता है। यदि वाहन से निर्धारित दायरे में प्रदूषण निकल रहा है तो उसका PUC सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। प्रदूषण की जाँच की प्रक्रिया में पेट्रोल और डीजल वाहनों के बीच कुछ अंतर हैं डीजल वाहनों के लिए, वाहन एक्सलरेटर को पूरी तरह से दबाया जाता है और धुएं से प्रदूषण की रीडिंग ली जाती है। ऐसा चार से पांच बार करने के बाद औसत निकाल लिया जाता है और अंतिम रीडिंग ली जाती है।
