
हरियाणा: राष्ट्रीय महिला जागृति मंच (Human Rights Cell & Men’s protection cell) की तरफ से दिनाँक 12-10-2022 को करवा चौथ पर्व पर निशुल्क मेहंदी लगाने का आयोजन किया गया। यह आयोजन मयूर विहार, फेस 2, दिल्ली स्थित मंच की सदस्य व हमारी बड़ी बहन पदमाजा जी के घर पर रखा गया था। मेहंदी का कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से लेकर रात 12:00 बजे तक संपन्न हुआ। सभी बहनों ने मेहंदी के साथ-साथ चाय नाश्ता का भी आनंद लिया जिसकी व्यवस्था पदमाजा दीदी जी के द्वारा की गई थी। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष (Human Rights Cell) रीना शर्मा जी ने कार्यक्रम को बहुत अच्छे से संभाला।
मंच की संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी ने दिल्ली टीम के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि हमारा संगठन महिलाओं को प्रशिक्षण देकर विभिन्न प्रकार की प्रतिभाओं में निपुण करता है व उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत भी करता है। संगठन की टीम निःशुल्क प्रशिक्षण के साथ साथ निःशुल्क सेवाएं भी देती रहती है। अम्बिका शर्मा ने करवा चौथ पर्व की सभी बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शामिल पदाधिकारी पंडित अशोक कुमार शर्मा जी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, सुधा आर्य जी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, बाल कृष्णा वशिष्ट जी प्रदेश उपाध्यक्ष, रीना शर्मा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, पद माजा जी थे।
