Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हर दो घंटे में होता है एक महिला के साथ दुष्कर्म, पाकिस्तान में महिलाएं असुरक्षित

हर दो घंटे में होता है एक महिला के साथ दुष्कर्म, पाकिस्तान में महिलाएं असुरक्षित

faridabadnews24By faridabadnews24October 14, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

पाकिस्तान में महिलाओं के प्रति अत्याचार लगातार बढ़ रहा है। देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। पाकिस्तान में हाल ही में महिलाओं की असुरक्षा स्थितियों पर एक सर्वे किया गया, जिसमें पता चला है कि देश में हर दो घंटे में एक महिला के साथ दुष्कर्म होता है। देश में आनर किलिंग (Honour Killing) का भी मामला लगातार बढ़ रहा है।

 

 

देश में बढ़ रहा है दुष्कर्म का मामला

इस सर्वे को पाकिस्तानी चैनल SAMAA TV की जांच इकाई (SIU) ने पंजाब प्रांत के गृह विभाग और मानवाधिकार मंत्रालय से एकत्र किए गए आंकड़ों के आधार पर किया है, जिसमें पाया गया है कि देश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामलों में बढ़ोतरी हुई है और इस जघन्य अपराध में सजा की दर मात्र 0.2 प्रतिशत ही है।

 

 

पांच साल में 21,900 महिलाओं के साथ हुआ दुष्कर्म

सर्वे के मुताबिक, एकत्र किए गए डेटा से पता चलता है कि साल 2017 से लेकर 2021 तक कुल 21,900 महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुआ था। इस आंकड़े से पता चलता है कि पूरे देश में प्रतिदिन 12 महिलाओं या फिर हर दो घंटे के दौरान एक महिला के साथ दुष्कर्म हुआ। रिपोर्ट में कहा गया है ये आंकड़ें बढ़ भी सकते हैं क्योंकि समाज में कलंक और प्रतिशोधात्मक हिंसा के डर से कई महिलाएं इसकी शिकायत तक नहीं करती हैं।

 

 

साल 2017 से लेकर लगातार बढ़ा है दुष्कर्म का मामला

रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2017 के दौरान 3,327 महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुआ और साल 2018 और साल 2019 में इसके मामले बढ़कर क्रमशः 4,456 और 4,573 हो गया, जबकि साल 2020 में दुष्कर्म के मामले में मामूली कमी आई और इसके आंकड़े 4,478 दर्ज किए गए। साल 2021 में महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में काफी उछाल आया और इसके आंकड़े 5,169 पर पहुंच गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में देश के विभिन्न हिस्सों में दुष्कर्म के अब तक 305 मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2017 से साल 2021 के दौरान देश में सिर्फ 0.2 प्रतिशत लोगों को ही दुष्कर्म के मामले में सजा हुई

 

 

देश में बढ़ रहा आनर किलिंग का मामला

पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी मानवाधिकार आयोग के आंकडों के अनुसार पिछले चार सालों के दौरान आनर किलिंग की 1,957 घटनाएं हुई हैं। अखबार के मुताबिक देश में आनर किलिंग का मामला लगातार बढ़ रहा है।

 

 

NEWS SOURCE : jagran

Every two hours a woman is raped faridabadnews faridabadnews24 women are unsafe in Pakistan
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.