
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में मौसम के बदलाव के चलते आसमान साफ हो गया है। इससे धूप भी निकल रही है। आने वाले दिनों में भी आसमान में बादल नहीं छाए रहेंगे। इससे मौसम साफ रहेगा और धूप भी निकलेगी।
गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.4, 21.2
अलीगढ़
14 अक्टूबर,30.0,21.0
15 अक्टूबर,30.0,21.0
हाथरस
14 अक्टूबर,32.3,22.1
15 अक्टूबर,32.4,22.4
मथुरा
14 अक्टूबर,30.0,21.0
15 अक्टूबर,31.0,22.0
डेंगू के तीन और मिले संक्रमित, डीएम ने लोगों से की सचेत रहने की अपील
अलीगढ़। डेंगू का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को जिले में तीन और नए संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कुल डेंगू संक्रमितों का आंकड़ा 123 हो गया है। नए संक्रमितों में दो शहरी व एक देहात क्षेत्र के शामिल हैं। अस्पतालों में अब डेंगू के अलावा बुखार-जुकाम के मरीज भी बढ़ रहे हैं। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने जिले के लोगों से सचेत रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बरसात के बाद संक्रामक बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को सतर्क कर दिया है। पूर्व में भी संचारी रोग को लेकर अभियान संचालित है। इसके माध्यम से लोगों को डेंगू,मलेरिया एवं साफ-सफाई के प्रति जागरुक किया जा रहा है।
नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं मरीज
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने आसपास गंदगी न होने दे। अगर कहीं जलभराव है तो उसे खत्म कर दिया जाए। डेंगू का लार्वा नहीं पनपना चाहिए।अगर किसी व्यक्ति में कोई लक्षण दिखाई देता है तो वह तत्काल अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराए। कोई भी अफवाहों पर ध्यान न दें। स्वास्थ्य विभाग की ओर जिले भर में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।
NEWS SOURCE : jagran
