
Delhi Traffic Police advisory : देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को हाफ मैराथन 2022 आयोजित किया गया है। इसके चलते रविवार सुबह 5 बजकर 30 मिनट से कई रूटों पर रूट डायवर्जन है, जबकि भारतीय जनता पार्टी के पंच परमेश्वर सम्मेलन के आयोजन के चलते रविवार को दोपहर बाद भी कई मार्गों पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे में दिल्ली यातायात पुलिस (Delhi traffic Police) ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे इन मार्गों से परहेज करें और इनके स्थान पर वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। इसके अलावा रविवार सुबह 10 बजे से रामलीला मैदान में पंच परमेश्वर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसके चलते भी आवागमन बाधित होगा।
सुबह 10 बजे तक हाफ मैराथन के चलते रूट डायवर्जन
- भीष्म पितामह मार्ग
- लोधी रोड
- मथुरा रोड
- सुब्रमण्यम भारती मार्ग
- डा. जाकिर हुसैन मार्ग
- सी-हेक्सागोन
- केजी मार्ग
- बाहरी और कनाट प्लेस आउटर सर्कल
इन मार्गों पर नहीं चलेंगे वाहन
- अरबिंदो मार्ग से लोधी रोड जंक्शन
- मथुरा रोड से भैरों रोड जंक्शन
- नीला गुंबद से क्यू प्वाइंट
- राजेश पायलट मार्ग से अमृता शेरगिल मार्ग जंक्शन
- मेहरचंद मार्केट रेड लाइट
भाजपा के आयोजन के चलते यातायात पुलिस की एडवाइजरी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से रविवार सुबह 10 बजे से रामलीला मैदान में पंच परमेश्वर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में दिल्ली-एनसीआर के हजारों लोगों के साथ ही भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे,ऐसे में मध्य दिल्ली इलाके में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। दिल्ली यातायात पुलिस ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है।
पहाड़ गंज के आसपास आ सकती है दिक्कत
एडवाइजरी के मुताबकि, अजमेरी गेट और उससे आगे से आने वाली बसों को रानी झांसी रोड पर डायवर्ट किया जाएगा, यह बसें आरामबाग रोड पर समाप्त हो जाएगी और चित्रगुप्त रोड, पहाड़गंज चौक और डीबीजी रोड के से वापस जाएगी। कनाट प्लेस की ओर और कमला मार्केट की ओर आने वाले वाहनों को डीडीयू मार्ग और भवभूति मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
कई मार्गों पर रहेगा रूट डायर्वजन
राजघाट और दिल्ली गेट की ओर से जेएलएन मार्ग की ओर आने वाले वाहनों को बीएसजेड मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। टालस्टाय मार्ग से मिरदर्ड और गुरु नानक चौक की ओर आने वाले वाहनों को बाराखंभा रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसके साथ ही लाल किला, मोरी गेट के लिए दक्षिण की ओर से आने वाली बसों को तिलक मार्ग-सी हेक्सागोन से डायवर्ट किया जाएगा। ये बसें अपने गंतव्य के लिए पुराना किला रोड-मथुरा रोड और भैरों रोड पर लाएंगी।
इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री को छोड़कर यातायात की अनुमति नहीं होगी
- बाराखंभा रोड से गुरु नानक चौक तक रणजीत सिंह फ्लाई ओवर।
- विवेकानंद मार्ग मिंटो रोड से कमला मार्केट तक।
- जेएलएन मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट तक) कमला मार्केट से गुरु नानक चौक।
- वीआइपी गेट के पास चमन लाल मार्ग।
- पहाड़गंज चौक अजमेरी गेट की ओर।
- चमन लाल मार्ग पर वीआईपी लेबल वाली कार पार्किंग के अलावा किसी को भी अनुमति नहीं दी जाएगी।
- रणजीत सिंह मार्ग पर गुरु नानक चौक की ओर चार्टर्ड बस सहित किसी भी बस को चलने की अनुमति नहीं होगी।
- राजघाट से जेएलएन मार्ग पर किसी भी व्यावसायिक वाहन की अनुमति नहीं होगी।
व्यावसायिक वाहनों के लिए सुबह नौ बजे से डायवर्जन
- दिल्ली गेट और राजघाट से जेएलएन मार्ग
- गुरु नानक चौक से अजमेरी गेट
- कमला मार्केट से हमदर्द की ओर।
- डीडीयू से कमला मार्केट की ओर
- अजमेरी गेट से हमदर्द चौक।
- मीर दर्द रोड से तुर्कमान गेट तक।
NEWS SOURCE : jagran
