
जमुई में एक मामा ने अपनी भांजी के साथ आमनवीय व्यवहार किया। मामा शराब के नशे में था। उसने 12 वर्षीय नाबालिग भांजी को कहीं का नहीं छोड़ा। दुष्कर्म किया। यह मामला टाउन थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बुधवार की शाम शराब के नशे में धुत एक युवक ने घर में अकेली नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने पर मामा ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। चिल्लाने की आवाज सुनकर पीड़ित बच्ची के नाना उसे बचाने पहुंचे। नाना ने देखा कि उसका पुत्र उसकी बच्ची के साथ गंदा काम कर रहा था। विरोध करने पर आरोपित ने अपने पिता की पिटाई कर दी। वे बुरी तरह घायल हो गए। घर वालों ने इसकी सूचना महिला थाना को दी। पुलिस ने आरोपित मामा को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता नाबालिग को देर रात लगभग 12 बजे सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। उसके बाद गुरुवार को न्यायालय के समक्ष नाबालिग का बयान कराया गया।
पहले भी किया है दुष्कर्म
पीड़ित बच्ची की नानी ने बताया कि उनका पुत्र ने पहले भी कई बार इसके साथ दुष्कर्म किया है। अक्सर वह नशे में घर आकर नाबालिग को परेशान करता था। बच्ची रात में अपने नानी के पास सोती थी। इसके बावजूद उसका मामा आकर उसे वहां से उठाने का प्रयास करता और छेड़छाड़ करता था। इस बात को लेकर कई बार झगड़ा भी हुआ था। बुधवार की शाम जब नाबालिग घर में अकेली थी तो उसने दुष्कर्म किया। नाबालिग के चिल्लाने पर इसकी जानकारी परिवार वालों को हुई। जमुई के एसडीपीओ डा राकेश कुमार ने कहा कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिश्ते में आरोपित नाबालिग का मामा बताया जाता है। नाबालिग का मेडिकल जांच कराया गया है। मामले की जांच कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
NEWS SOURCE : jagran
