Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » केस में मदद के बहाने उठाया फायदा, दारोगा पर महिला से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

केस में मदद के बहाने उठाया फायदा, दारोगा पर महिला से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

faridabadnews24By faridabadnews24October 17, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

महिला की शिकायत पर पुलिस ने पहले कार्रवाई कोई नहीं की, इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी दारोगा घटना के समय सूर्यनगर चौकी प्रभारी था।

 

 

गाजियाबाद की सूर्यनगर चौकी के प्रभारी रहे दारोगा पर लिंक रोड थाने में एक महिला से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पहले कार्रवाई कोई नहीं की, इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई। इसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी दारोगा घटना के समय सूर्यनगर चौकी प्रभारी था। अभी वह पुलिस लाइन में तैनात है।

 

 

जानकारी के मुताबिक, लिंक रोड थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला जनवरी में तत्कालीन सूर्यनगर चौकी प्रभारी अंशुल वर्मा के संपर्क में आई थी। पीड़िता अपने एक मुकदमे की जांच के सिलसिले में आरोपी से मिली थी। उस केस में आरोपी दारोगा जांच अधिकारी है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि आरोपी जांच के दौरान उसे कई बार सुनसान इलाके में लेकर गया। इस दौरान पीड़िता को दारोगा ने अपनी बातों में फंसा लिया। पीड़िता का आरोप है कि उसे दारोगा अंशुल वर्मा ने अपनी पत्नी से तलाक लेकर उससे शादी करने का झांसा दिया था। इसके बाद शारीरिक संबंध बनाए। महिला का कहना है कि 13 अक्टूबर को वह दारोगा के शास्त्रीनगर स्थित आवास पर गई थी। वहां दरोगा ने उसके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। महिला ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लिंक रोड थाने में आरोपी दारोगा के खिलाफ महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, महिला दुष्कर्म के ही मामले में आरोपी दारोगा से मिली थी।

 

वर्तमान में पुलिस लाइन में तैनात है आरोपी दारोगा

आरोपी दारोगा वर्तमान में पुलिस लाइन में तैनात है और वह मूलरूप से सहारनपुर का रहने वाला है एवं वर्ष 2013 बैच का सब-इंस्पेक्टर है। इसी वर्ष मई तक आरोपी दारोगा सूर्यनगर चौकी पर तैनात था।

 

 

पीड़िता ने तीन दिन पूर्व किया था हंगामा

पुलिस सूत्र बताते हैं कि आरोपी दारोगा कविनगर थाना क्षेत्र में रहता है। तीन दिन पूर्व पीड़िता ने वहां पहुंचकर हंगामा किया था। इसके चलते मामला कविनगर थाने में पहुंच गया था। पीड़िता ने बलात्कार के मामले में आरोपी दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन मामला लिंक रोड थाना क्षेत्र से जुड़ा होने के चलते उसे लिंक रोड थाने भेज दिया गया था। एसपी (ट्रांस हिंडन) ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी दरोगा के खिलाफ दुष्कर्म के संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 

NEWS SOURCE : livehindustan

a case of rape has been filed against the inspector Benefit taken on the pretext of helping in the case faridabadnews faridabadnews24 ghaziabad news
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.