Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जल्‍द सरकार की इस योजना में करें अप्‍लाई, आपकी पत्नी को मिलेंगे मंथली 3 हजार रुपये

जल्‍द सरकार की इस योजना में करें अप्‍लाई, आपकी पत्नी को मिलेंगे मंथली 3 हजार रुपये

faridabadnews24By faridabadnews24October 17, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Pension Apply Online: पेंशन प्लानिंग करना बहुत जरूरी है. अगर आप भी अपने रिटायरमेंट (Retirement Plan) को सुरक्षित रखने के लिए सिक्योर रखने के लिए सुरक्षित जगह निवेश का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लें. आज आपको बता रहे हैं सरकार की अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana- APY) के बारे में, जिसमें आप अपनी पत्नी का अकाउंट खोलकर हर महीने 3,000 रुपये की पेंशन हासिल कर सकते हैं. इस योजना के कई फायदे (Atal Pension Benefits) और भी हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.

 

 

क्या है अटल पेंशन योजना?

अटल पेंशन योजना (Atal Pension Scheme) एक ऐसी सरकारी योजना है जिसमें आपके द्वारा किए गए निवेश आपकी उम्र पर निर्भर करती है. इस योजना के तहत आपको कम से कम 1,000 रुपये, 2000 रुपये, 3000 रुपये, 4000 रुपये और अधिकतम 5,000 रुपये मासिक पेंशन मिल सकती है. ये एक सुरक्षित निवेश है.

 

 

कौन कर सकता है निवेश?

अटल पेंशन योजना की शुरुआत साल 2015 में हुई थी. उस समय असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए इसकी शुरुआत की गई थी, लेकिन अब इस योजना में 18 से 40 वर्ष का कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है. इस योजना में 60 साल के बाद जमाकर्ताओं को पेंशन मिलना शुरू हो जाती है.

 

 

कैसे मिलेगी 3,000 रुपये की पेंशन

इस योजना में 39 साल से कम उम्र के लोग अप्‍लाई कर सकते हैं. अगर आपकी पत्नी की उम्र 25 है, तो आपको APY अकाउंट में हर महीने 226 रुपये का योगदान करना होगा. अगर आपकी पत्नी की उम्र 39 साल है तो आपको हर महीने 792 रुपये अपने APY अकाउंट में डालने होंगे. गारंटीड मंथली पेंशन के अलावा, अगर खाताधारक की मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को 5.1 लाख रुपये मिलेंगे साथ ही हर महीने उसे पूरी उम्र पेंशन भी मिलती रहेगी.

 

 

 

योजना के फायदे

इस योजना के तहत 18 से 40 साल के लोग अटल पेंशन योजना में अपना नॉमिनेशन करा सकते हैं. इसके लिए आवेदक के पास बैंक या डाकघर में सेविंग अकाउंट होना जरूरी है. आपके पास केवल एक अटल पेंशन अकाउंट हो सकता है. इस योजना के तहत आप जितनी जल्दी निवेश करेंगे आपको उतना अधिक फायदा मिलेगा. अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में अटल पेंशन योजना से जुड़ता है तो उसे 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये मासिक पेंशन के लिए बस प्रति माह 210 रुपये जमा करने होंगे. इस तरह से ये योजना अच्छी प्रॉफिट वाली योजना है.

 

 

 

टैक्स बेनिफिट (Tax Benefit Scheme)

अगर आप आयकर भरते हैं तो आपको इस योजना में टैक्स बेनीफिट भी मिलेगा. अटल पेंशन योजना में निवेश करने वाले लोगों को इनकम टैक्स एक्ट 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स बेनिफिट मिलता है. इस योजना से जो शख्स जुड़ा है, उसकी अगर असामयिक मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को फायदा मिलता रहता है.

 

NEWS SOURCE : zeenews

Apply soon in this scheme of the government faridabadnews faridabadnews24 your wife will get 3 thousand rupees monthly
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.