Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » शव मिलने से सनसनी सेक्टर-22 में बालकनी में युवक का

शव मिलने से सनसनी सेक्टर-22 में बालकनी में युवक का

faridabadnews24By faridabadnews24October 17, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 22 में उस वक्त सनसनी फैल गई जब ब्लाक-ई स्थित एक मकान के कमरे में किराए पर रह रहे एक युवक का खून से लथपथ शव पाया गया। युवक के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था और काफी बदबू आ रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

काल सेंटर में काम करता था मृतक

जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर-24 क्षेत्र कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-22 स्थित ई-ब्लॉक के एक घर की तीसरी मंजिल पर बने कमरे की बालकनी में रविवार देर शाम एक युवक का शव मिला। मृतक युवक की पहचान हमीरपुर के इरफान के रूप में हुई है। वह नोएडा के सेक्टर-दो स्थित एक काल सेंटर में काम कर रहा था।सेक्टर-22 स्थित ई-117 में युवक के शव मिलते ही सूचना मिलते ही डीसीपी हरीश चंदर और एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

 

परिजनों के फोन का नहीं मिला जवाब

डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि इरफान के स्वजन सुबह से उसे फोन मिला रहे थे, लेकिन वह फोन उठ नहीं रहा था। जब वह इरफान के कमरे पर पहुंचे, तो बालकनी में खून से सना शव पड़ा मिला। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि इरफान के कमरे से शराब की बोतल और ग्लास मिला है।

 

शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान

शव से बदबू आ रही थी। पुलिस को आशंका है कि इरफान की करीब 20 घंटे पहले मौत हुई है। युवक के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में चोट के निशान हैं। डीसीपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शराब के नशे में शायद युवक गिरकर घायल हो गया हो। गंभीर चोट लगने से मौत हुई हो। आसपास के लोगों से जब पूछताछ की गई तो सामने आया कि शनिवार रात को इरफान के दोस्त कमरे पर आए थे। देर रात कमरे में शोर-शराबा होने पर आसपास के लोगों ने आपत्ति भी जताई

 

दो महीने पहले ही हुआ था शिफ्ट

आसपास के लोग युवक की हत्या को लेकर आशंका जता रहे हैं। वहीं कोतवाली पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत ही असली वजह बाहर आएगी। इरफान पहले अपनी बहन के साथ रहता था, करीब दो माह पूर्व वह सेक्टर-22 में किराये पर कमरा लेकर अकेले रहने लगा था।

 

NEWS SOURCE : jagran

 

 

faridabadnews faridabadnews24 Sensation of a young man in the balcony in Sector-22 after the body was found
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.