
दिल्ली नगर निगम ने छठ पूजा के सफल आयोजन के लिए छठ घाटों पर साफ -सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। निगम ने छठ घाटों पर स्वच्छता के लिए अपने स्वच्छता सैनिकों को नियुक्त करने की योजना बनाई है। निगम घाटों पर कचरा उठाने के संबंध में विशेष ध्यान देगा। इसके अलावा छठ घाटों पर पार्किंग स्थल निर्मित कर उनकी साफ-सफाई सुनिश्चित करने की योजना बनाई है। इसके साथ ही दिल्ली नगर निगम की छठ घाटों पर डी.यू.एस.आई.बी द्वारा स्थापित मोबाइल टॉयलेट वैनों में साफ-सफाई बनाए रखने की योजना है।
निगम छठ घाटों पर सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए शत प्रतिशत योगदान देने का प्रयास करेगा। निगम दिल्ली की भू-स्वामित्व एजेंसियों में से एक है। दिल्ली नगर निगम सुनिश्चित करेगा कि पूजा समितियों से कोई भी अलग से एन.ओ.सी की मांग नहीं की जाएगी। निगम विभिन्न एजेंसियों में आपसी सामंजस्य स्थापित करने के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति करेगा।
NEWS SOURCE : punjabkesari
