
फरीदाबाद, 18 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता बिजेंद्र नेहरा ने कहा कि केंद्र में भाजपा नीत मोदी सरकार ने रबी सीजन की प्रमुख फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर देशभर के करोड़ों किसानों को दिवाली के पावन पर्व का तोहफा देने का काम किया है। कल पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि की 12 वीं किस्त जारी कर 16 हजार करोड़ रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में पंहुचाए थे और आज रबी सीजन की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसान हित में बड़ा निर्णय लिया है। श्री नेहरा ने रबी सीजन की प्रमुख फसलों का नौ प्रतिशत तक न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र तोमर का आभार व्यक्त किया है।
किसान बंधु बिजेंद्र नेहरा ने कहा कि हरियाणा की प्रमुख फसल गेंहू का समर्थन मूल्य 110 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है, रबी सीजन में अब किसान का गेहूं सरकारी मंडियों में 2125 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा। सरसों के भाव 400 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाए गए है। दाल व तिलहन को बढ़ावा देने के लिए मसूर के भाव में 500 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी की गई है। सरकार ने जौ के भाव मेंं 100 रूपये ,चना के भाव में 105 रुपये और सूरजमुखी के भाव में 209 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है।
धनखड़ ने कहा कि रबी सीजन की प्रमुख फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी कर मोदी सरकार ने देशभर के करोड़ों किसानों को बड़ी राहत देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसान हितों को प्राथमिकता देते हुए बिजाई सीजन से पहले ही न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी घोषित करना, किसान सम्मान निधि की धनराशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजना, किसानों को समय पर उन्नत बीज और उर्वरक उपलब्ध कराना, अनुदान आधारित सिंचाई योजनाओं को धरातल पर अमलीजामा पहनाना,कृषि भूमि का स्वास्थ्य जांचना, बागवानी को बढ़ावा देना जैसे अनेक ऐसे निर्णय लिए हैं, जिससे किसानों की आय मेंं निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। भारतीय जनता पार्टी की मोदी और मनोहर सरकार किसानों की सबसे बडी हितेषी सरकार है।
