Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नर्स के साथ गैंगरेप दिल्ली में GTB हॉस्पिटल की, बर्थडे पार्टी से लौट रही थी महिला भाई के

नर्स के साथ गैंगरेप दिल्ली में GTB हॉस्पिटल की, बर्थडे पार्टी से लौट रही थी महिला भाई के

faridabadnews24By faridabadnews24October 19, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : hindustantehelka

गाजियाबाद : दिल्ली की एक महिला से गैंग रेप का मामला सामने आया है। महिला पेशे से नर्स थी।  5 युवकों ने उसे अगवाकर 2 दिन तक रेप किया। महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड घुसा कर उसके बाद उसे सड़क किनारे फेंककर भाग गए। युवती सड़क किनारे बोरी में मिली, तब भी रॉड उसके उसके शरीर के अंदर थी। पीड़िता का इलाज दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में चल रहा है। पीड़िता खुद भी दिल्ली के एक अस्पताल में नर्स है। पुलिस ने इस मामले  में दीनू, शाहरुख, जावेद, धोला, औरंगजेब उर्फ जहीर के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से 4 से पूछताछ की जा रही है। जीटीबी अस्पताल के प्रवक्ता रजत जांबा ने बताया कि 18 अक्टूबर की सुबह 7 बजे पीड़िता को अस्पताल लाया गया था। सेक्सुअल असॉल्ट किया गया है। महिला को अंदरूनी चोटें हैं, जांच की जा रही है। पीड़िता की हालत अभी स्टेबल है।

 

 

महिला के भाई ने बताया जो  पेशे से ऑटो ड्राइवर है कि घटना 16 अक्टूबर की है। बहन मेरी बर्थडे पार्टी में आई थी। पार्टी खत्म होने के बाद मैं रात साढ़े 9 बजे दिल्ली आश्रम रोड नंदग्राम हाईवे पर छोड़कर आ गया था, जहां बहन ऑटो का इंतजार कर रही थी। रात साढ़े 11 बजे भांजे ने फोन कर बताया कि मां घर नहीं पहुंची है। इसके बाद खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। महिला का प्रॉपर्टी विवाद भी  चल रहा है। भाई ने कहा, “पुलिस प्रॉपर्टी विवाद का जिक्र कर रही है, वह प्रॉपर्टी दिल्ली के दुर्गापुरी शाहदरा में है और आरोपी पक्ष वहां कब्जा नहीं होने दे रहा है। बहन ने कोर्ट में केस फाइल कर रखा है और इस वजह से आरोपी पक्ष उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।”

 

 

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता को कुछ स्कॉर्पियो सवार युवक बंदूक दिखाकर सड़क से उठाकर ले गए। स्कॉर्पियो में चार युवक सवार थे।  वे उसको एक सुनसान जगह पर लेकर गए। उस जगह एक युवक पहले से मौजूद था। पांचों ने उसके साथ दो दिन तक दुष्कर्म किया। इसके बाद हाथ-पैर बांध दिए और बोरे में बंद करके फेंककर चले गए। गाजियाबाद के SP सिटी निपुण अग्रवाल ने कहा, “18 अक्टूबर की सुबह साढ़े 3 बजे थाना नंदग्राम पुलिस को यूपी-112 के माध्यम से सूचना मिली कि आश्रम रोड के पास एक महिला पड़ी हुई है। पुलिस वहां पहुंची और महिला को अस्पताल लेकर गई।” बहन की  प्रॉपर्टी दिल्ली के दुर्गापुरी शाहदरा में है। बहन इसको खरीद चुकी है। हमारे पास रजिस्ट्री के दस्तावेज भी हैं। लेकिन आरोपी कब्जा नहीं दे रहे। बहन ने कोर्ट केस किया हुआ है। इसलिए आरोपी उसको जान से मारना चाहते हैं। 16 अक्टूबर की रात में बहन लापता हुई और 18 अक्तूबर की सुबह मिली। मैं सीधे गाजियाबाद के अस्पताल में पहुंचा। बहन ने मुझे जो बताया, वही एप्लीकेशन में लिखकर दिया है। बहन दिल्ली के GTB हॉस्पिटल में नर्स है। उसको उम्मीद थी कि वहां बेहतर इलाज मिल सकता है। इसलिए गाजियाबाद की जगह उसने दिल्ली के अस्पताल में इलाज कराना बेहतर समझा।

 

NEWS SOURCE : hindustantehelka

faridabadnews faridabadnews24 Nurse was gang-raped at GTB Hospital in Delhi the woman was returning from the birthday party with her brother
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.