Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » झाड़ियों में खून से लथपथ मिली 10 साल की बच्‍ची, गेस्ट हाउस में रेप?

झाड़ियों में खून से लथपथ मिली 10 साल की बच्‍ची, गेस्ट हाउस में रेप?

faridabadnews24By faridabadnews24October 24, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

UP :  यूपी के कन्‍नौज में गुरसहायगंज के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में झाड़ियों में 10 वर्षीय बालिका खून से लथपथ बेहोश मिली। उसका चेहरा खून से सना था। उसे मेडिकल कॉलेज से कानपुर रेफर किया। बच्ची से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस कुछ कहने से बच रही है। एसपी का कहना है कि हर एंगल से पड़ताल करवाई जा रही है। घटना रविवार दोपहर बाद की है। बताया जा रहा है कि कस्बे की 10 वर्षीय बच्ची गोलक खरीदने निकली थी। शाम में वह पीडब्लूडी गेस्ट हाउस कैंपस में झाड़ियों में पड़ी मिली। चेहरे पर चोट के कई निशान मिले। पैर से भी खून बह रहा था। सूचना पर चौकी इंचार्ज मनोज पांडेय मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस आने में देरी देख बच्ची को अपनी गोद में उठा कर ऑटो से नर्सिंग होम पहुंचे।

 

उसके सिर और दूसरे हिस्से में चोट होने से उसे बाद में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां से कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। इस मामले में एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि गहराई से पड़ताल की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलती है तो उस के आधार पर भी कार्रवाई होगी। बकरी चरा रहे बच्चों ने दी सूचना गेस्ट हाउस परिसर में कुछ बच्चे बकरी चरा रहे थे। बच्चों ने घायल बालिका को देख कर चौकीदार सूबेदार को घटना की सूचना दी। चौकीदार ने मौके पर जाकर लहूलुहान हालत में बालिका को देख कर पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस मौके पर पहुंची।

 

 

पहचान छिपाने की कोशिश तो नहीं हुई
बच्ची के चेहरे पर चोट के गहरे निशान थे। तेज खून बह रहा था। ऐसा लग रहा था, जैसे उसकी पहचान छिपाने की कोशिश हुई है। पिता के मुताबिक बच्ची गेस्ट हाउस कैंपस में कैसे पहुंची, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वह दोपहर में घर से निकली थी। खुद बच्ची की हालत देखकर सदमे में आ गए।

 

 

शाम को एएसपी ने मौके का जायजा लिया
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस कैंपस में खून से लथपथ बालिका के मिलने की सूचना पर देर शाम एएसपी डॉ. अरविंद कुमार भी पहुंचे। उन्होंने टॉर्च की रोशनी में निरीक्षण किया। कोतवाल राजकुमार सिंह व चौकीदार से भी जानकारी की। न्होंने घटना को लेकर पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

NEWS SOURCE : livehindustan

10-year-old girl found covered in blood in bushes faridabadnews faridabadnews24 rape in guest house?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.