
बांका जिले के धौरया प्रखंड अंतर्गत घसिया गांव में संचालित एक कोचिंग संस्थान के संचालक ने आठवीं वर्ग की कई छात्राओं के साथ अश्लील हरकत की। इसके बाद कोचिंग संचालक ने छात्राओं के साथ ब्लैकमेल करने के लिए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। कोचिंग संचालक आनंद कुमार तांती एवं उसके छोटे भाई साजन कुमार तांती और पीयूष कुमार उर्फ सोनू पर छात्राओं ने कई सारे गंभीर आरोप लगाए हैं। एक छात्रा के पिता ने कहा कि उसकी पुत्री घसिया के उस कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती थी। घसिया गांव निवासी पीयूष कुमार उर्फ सोनू सहित अन्य दो लोगों ने छात्राओं के साथ छेड़खानी की। छेड़खानी का वीडियो बनाकर छात्राओं को शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था। इसी दौरान एक छात्रा को सोनू ने कुरमा गांव जाने के लिए कहा। रास्ते में पुत्री के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए बाध्य किया। विरोध करने पर मारपीट की। छात्रा के साथ गलत काम किया।
शिक्षक पर लगे कई आरोप
मामला जब चर्चा में आ गया तो वहां पढ़ने वाली कई छात्राओं ने कोचिंग के संचालक साजन कुमार तांती पर कई आरोप लगाए। छात्राओं ने कहा कि पढ़ाने की आड़ में कम उम्र की लड़कियों को बहला-फुसलाकर उसके साथ शरीरिक संबंध बनाता था। वीडियो और फोटो भी खिंचता था। इसके बाद छात्राओं को ब्लैकमेल किया जाता था। पीयूष ने स्वीकार किया है कि कोचिंग में पढ़ने वाली अन्य लड़कियों का भी साजन के मोबाइल में अश्लील वीडियो है। थानाध्यक्ष महेश्वर प्रसाद राय ने बताया कि केस दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है।
सौतेली मां हत्याकांड में पुत्र पर किया मामला दर्ज
पीपरा – खगड़ा गांव में जयमाला देवी हत्याकांड में पति दिलीप पासवान ने अपने पुत्र नीतीश कुमार को नामजद करते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि घर की संपत्ती बटवारा को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। बंटवारा को लेकर पहले भी नीतीश कुमार हमेशा लड़ते-झगड़ते रहता था। जबकि खगड़ा में मकान दूसरी पत्नी जयमाला देवी के नाम पीएम आवास योजना मद से मिली है। नीतीश के निकम्मेपन के कारण रोजी-रोटी के लिए मुरादाबाद चले गए। थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। आरोपित नीतीश कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है। बताया कि हत्या करने के बाद नीतीश फरार हो गया , लेकिन घटनास्थल से नितीश का मोबाइल फोन जब्त किया गया है। जो हत्याकांड से संबंधित अन्य राज भी खोलेगा। ज्ञात हो कि बुधवार की सुबह घर में झाडू लगा रही दिलीप की दूसरी पत्नी जयमाला देवी की हत्या धारदार हथियार से कर दी थी।
NEWS SOURCE : jagran
