Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लाइसेंस की जरूरत नहीं, 35 हजार में लॉन्च हुआ नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, बैटरी स्वैप करके नॉनस्टॉप दौड़ेगा

लाइसेंस की जरूरत नहीं, 35 हजार में लॉन्च हुआ नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, बैटरी स्वैप करके नॉनस्टॉप दौड़ेगा

faridabadnews24By faridabadnews24October 28, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में एक के बाद एक नई कंपनियों की एंट्री हो रही है। अब इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्टअप कंपनी बाज बाइक्स (Baaz Bikes) ने भी एंट्री कर ली है। कंपनी ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर बाज लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत बेहद कम है। कंपनी की मुताबिक, इसकी कीमत 35 हजार रुपए होगी। इस स्कूटर में बैटरी स्वैपिंग की सुविधा मिलेगा। यानी बैटरी स्वैपिंग स्टेशन से बैटरी को बदलकर नॉनस्टॉप सफर कर पाएंगे। इसकी टॉप स्पीड 25km/h है। जिसके चलते आपका ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत भी नहीं होगी। बाज ई-स्कूटर को IIT-दिल्ली स्थित ईवी स्टार्ट-अप द्वारा डिजाइन और डेवलप किया गया है।

90 सेकेंड में बदल जाएगी बैटरी
बाज इलेक्ट्रिक स्कूटर को खासतौर पर डिलीवरी के तैयार किया गया गया है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी सिर्फ 90 सेकेंड में बदली जा सकती है। ये उन लोगों के लिए बेहतर इलेक्ट्रिक स्कूटर हो जो दिनभर में 100km से ज्यादा का सफर कर सकते हैं। फिलहाल कंपनी ने इसकी रेंज को लेकर खुलासा नहीं किया है। इसे कंपनी के ऑफिशियल रेंटल पार्टनर के जरिए किराए पर भी लिया जा सकता है। स्कूटर की लंबाई 1624mm, चौड़ाई 680mm और ऊंचाई 1052mm है।
 
इसकी टॉप स्पीड 25km/h
बाज इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी में एल्युमिनियम केसिंग में फिट लिथियम-ऑयन सेल से लैस पॉड्स दिए हैं। इसका कुल वजन 8.2 किलोग्राम है। इसकी एनर्जी डेंसिटी 1028Wh है। यह IP68 रेटेड है, जिसका मतलब है कि यह वाटरप्रूफ और स्प्लैश प्रूफ है। स्कूटर में एक ऐसा सेफ्टी फीचर भी है, जो आग लगने, पानी भरने या इसी तरह की स्थिति का पता लगाकर राइजर को अलर्ट कर देता है। इसकी टॉप स्पीड 25km/h है। जिसके चलते इसे चलाने के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं है।
 
स्वैपिंग प्लेटफॉर्म में 9 बैटरी
इसमें फाइंड माय स्कूटर बटन भी दिया गया है। जिसकी मदद से आप इसे पार्किंग में आसानी से लोकेट कर पाते हैं। स्कूटर पूरी तरह से कीलैस है। स्कूटर के फ्रंट में इविल फोर्क हाइड्रॉलिक सस्पेंशन सेटअप और रियर में इयूल शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है। इसके स्वैपिंग प्लेटफॉर्म में 9 बैटरी को फिक्स किया जा सकता है। यानी आप आसानी से बैटरी को स्वैप कर पाएंगे। ये स्टेशन सभी तरह के मौसम के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसे बारिश और धूल के लिए ऑल वेदर IP65 रेटिंग दी गई है।
NEWS SOURCE : livehindustan
faridabadnews faridabadnews24 new electric scooter launched in 35 thousand No license needed will run nonstop by swapping batteries
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.