
Water Prof Smartphone: Hotwav W10 Rugged स्मार्टफोन मार्केट में तहलका मचाने के लिए तैयार है, ये बेहद ही दमदार स्मार्टफोन है जो ना सिर्फ मजबूत है बल्कि वाटरप्रूफ है. इसमें 15,000mAh की दमदार बैटरी लगी हुई है जिसकी बदौलत ग्राहकों को 1,200 घंटे का स्टैंडबाय टाइम मिलता है. ये रिवर्स चार्जिंग के साथ आता है. फोन की कीमत 99.99 डॉलर (करीब 8,000 रुपये) रखी गई है जो बाद में 139 डॉलर (करीब 11,000 रुपये) हो जाएगी.
ये है सबसे बड़ी खासियत
आपको बता दें ये एक वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन है जिसकी बॉडी इतने सॉलिड मटीरियल से तैयार की जाती है कि अगर ये चट्टान पर भी गिर जाए तो भी इसमें डैमेज नहीं होता है. इसमें 6.53 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो कि HD+ डिस्प्ले के साथ आता है. इसका रेजोलूशन 720×1600 पिक्सल है. Hotwav W10 में मीडियाटेक हीलियो A22 SoC, 4जीबी और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और एक 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है.
रिवर्स चार्जिंग करता है सपोर्ट
आपको बता दें कि Hotwav W10 में 15,000mAh की बैटरी दी गई है, इसकी मदद से आप रिवर्स चार्जिंग भी कर सकते हैं जिसका मतलब ये है कि आप इसकी बदौलत किसी पावर बैंक की तरह ही अन्य डिवाइसेज को भी चार्ज कर सकते हैं. पावरबैंक में बदलने की काबलियत इसे बेहद ही यूनीक बनाती है ऐसे में इससे किसी स्मार्टफोन को दो से तीन बार चार्ज किया जा सकता है. पानी में गहराई तक गिरने के बावजूद भी ये खराब नहीं होता है, ऐसे में आपको एडवेंचर पर जाने के दौरान इसकी फ़िक्र करने की भी जरूरत नहीं होती है. अगर आप इसे एडवेंचर के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं तो ये आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है.
NEWS SOURCE : zeenews
