
कांटी थाना क्षेत्र के एक गांव में शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर युवती (24) के साथ रिश्तेदार महीनों तक दुष्कर्म करता रहा। युवती के गर्भवती होने की जानकारी पर दोनों परिवारों की सहमति से दोनों का निकाह करा दिया गया। इसके बावजूद युवक उसे अपने घर नहीं ले जाकर मायके में ही छोड़ दिया। पीड़िता के पिता ने शनिवार को कांटी थाना में युवक व उसके माता-पिता के खिलाफ आवेदन दिया है। कांटी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि आवेदन के आलोक में जांच की जाएगी। आवेदन के मुताबिक, पूर्वी चंपारण के कोटवा थाना क्षेत्र निवासी एक संबंधी का लड़का उनके घर पर रहकर ऑटो चलाता था। उनकी लड़की की तबीयत खराब होने पर उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए।
तब जांच में डॉक्टर ने बताया कि लड़की गर्भवती है। इसके बाद परिजनों ने युवक से पूछताछ की। तब उसने सबके सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद दोनों परिवार की सहमति के बाद सामाजिक स्तर पर दोनों का निकाह करा दिया गया। पीड़िता के पिता ने बताया कि आरजू-मिन्नत करने के बावजूद युवक व उसके परिजन अब बेटी को ससुराल नहीं ले जा रहे हैं।
NEWS SOURCE : livehindustan
