Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » रोते हुए भाई-बहन को सुनाई आपबीती, छह साल की बच्ची से डिजिटल रेप

रोते हुए भाई-बहन को सुनाई आपबीती, छह साल की बच्ची से डिजिटल रेप

faridabadnews24By faridabadnews24October 31, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को नाबालिग भाई-बहन के साथ घर पर मौजूद छह वर्षीय बच्ची के साथ किरायेदार द्वारा डिजिटल दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मां की रात्रि ड्यूटी पर होने के कारण आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर कर छत पर ले गया जहां उसने घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। परिजनों द्वारा इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने बताया कि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। एसपी ट्रांस हिंडन ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के कस्बे कनावनी में छह वर्षीय मासूम पीड़िता अपनी मां, 13 वर्षीय बहन और आठ वर्षीय भाई के साथ किराए के मकान में रहती है। बच्ची के पिता का देहांत हो चुका है। मां परिवार का पालन-पोषण करने के एक निजी अस्पताल में नर्स की नौकरी करती हैं।

 

 

शनिवार को बच्ची की मां रात्रि की शिफ्ट में नौकरी करने अस्पताल गई थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला 28 वर्षीय किरायेदार अजय बच्ची को बहला फुसलाकर कर मकान की छत पर ले गया। जहां उसने मासूम के साथ डिजिटल दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद मासूम को आरोपी द्वारा डरा धमकाकर इस घटना का किसी के सामने जिक्र नहीं करने के लिए भी कहा गया। बच्ची ने जानकारी घर पर मौजूद अपनी बहन और भाई को दी।

 

 

पीड़िता मासूम की मां जब सुबह अस्पताल से वापस आई तो बच्चों ने सारी जानकारी मां को दी। इसके बाद मां द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया। आरोपी की तलाश में पुलिस ने पाया कि आरोपी फरार हो चुका है। एसपी ट्रांस हिंडन ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म और पॉस्को के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

 

 

क्या होता है डिजिटल रेप

डिजिटल रेप का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि यौन उत्पीड़न इंटरनेट के माध्यम से किया गया हो। डिजिटल रेप शब्द दो शब्दों डिजिट और रेप को जोड़कर बना है। अंग्रेजी शब्दकोश में डिजिट उंगली, अंगूठा, पैर की उंगली को भी कहा जाता है। अगर कोई शख्स महिला की बिना सहमति के अपनी अंगुलियों या अंगूठे से छेड़ता है तो यह डिजिटल रेप कहलाता है। विदेश की तरह भारत में इसके लिए कानून बना है।

 

NEWS SOURCE : livehindustan

digital rape of a six-year-old girl faridabadnews faridabadnews24 indirapuram news The crying brother and sister narrated the ordeal what is digital rape
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.