
पटना. पटना के पॉश इलाके में ब्यूटी पार्लर पर सोमवार की रात पुलिस का छापा पड़ा. ब्यूटी पार्लर में ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखकर पुलिस वाले दंग रह गए. यहां अलग ही धंधा चल रहा था. ब्यूटी पार्लर और स्पा सेंटर के नाम पर सेक्स रैकेट का धंधा फल-फूल रहा था. इस बात का खुलासा तब हुआ जब बोरिंग रोड में पुलिस ने छापेमारी की. बोरिंग रोड के पॉश इलाके में चल रहे ब्यूटी पार्लर के अंदर दरअसल कुछ और ही खेल चल रहा था l
पटना की पुलिस को इसकी शिकायत मिली, तो यहां छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान ब्यूटी पार्लर के अंदर का नजारा देखकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए. पुलिस का कहना है कि यहां देह व्यापार का धंधा हो रहा था. पुलिस ने जब छापेमारी की तब श्रीकृष्णापुरी थाने के इलाके में एक ब्यूटी पार्लर से तीन लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया. इन लड़कियों के साथ कई लड़के भी थे, जिन्हें लड़कियों के साथ ही गिरफ्तार कर लिया गया है. लड़के और लड़कियों से पूछताछ की जा रही है. लड़के-लड़कियों ने पुलिस के पूछताछ करने पर अजीबोगरीब जवाब दिए. पुलिसिया जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि यहां सेक्स रैकेट में लड़कियों को ऑनलाइन बुक किया जाता था. कस्टमर से ऑनलाइन ही पेमेंट भी लिया जाता था. लड़कियों को स्पा सेंटर के अंदर ही रखा जाता था और कस्टमर को बाहर लेकर जाने की इजाजत नहीं थी l
NEWS SOURCE : news18
