
मड़वन। करजा थाना क्षेत्र के एक गांव में देवर ने शराब के नशे में भाभी के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास किया। मामले में पीड़िता ने करजा थाने में अपने ही देवर दीना सहनी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के पति के कमर की हड्डी टूटी हुई है। वह बेड पर पड़ा हुआ है। दर्ज मामले के अनुसार बीते 22 अक्टूबर की रात पीड़िता अकेले घर में सोई हुई थी। इसी दौरान उसका देवर दीना साहनी शराब के नशे में उसके घर में घुस गया व दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपित भाग निकला। थानाध्यक्ष राजेश कुमार राकेश ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
NEWS SOURCE : livehindustan
