
थाना फतेहपुरसीकरी क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने पति, ससुर समेत आठ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता ने ससुर के विरुद्ध नहाते समय वीडियो बनाने व ब्लैकमेल कर दुराचार का भी केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना फतेहपुरसीकरी क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पति, ससुर, सास, जेठ, जेठानी, ददिया ससुर , विदेश कुमार और जीजा के खिलाफ अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये एंव कार की मांग को पूरा न करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने, मिट्टी का तेल डालकर जान से मारने की कोशिश करने के आरोप लगाए। विवाहिता ने ससुर पर नहाते समय वीडियों बनाने व ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म किये जाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने दहेज प्रतिशेध अधिनियम 3/4, दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की कोशिश और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
