
वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम के बाद माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के डाउन होने की खबरें आ रही हैं। कई ट्विटर यूजर्स ने शुक्रवार की सुबह माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लॉगिन न होने पाने की शिकायत की। कुछ यूजर्स ने ट्वीटस न मिलने की भी शिकायत की है। कई लोगों ने कहा कि वे वेबसाइट में लॉग इन नहीं कर पा रहे हैं। बहुत से यूजर्स को फीड पेज के लोड होने के बाद “समथिंग वेंट रोंग’ का पॉपअप दिखाई दे रहा है। कथित तौर पर यह आउटेज लगभग सुबह 3 बजे शुरू हुआ। सुबह 7 बजे के आसपास यह समस्या गंभीर हो गई और बहुत से लोगों को ट्विटर अकाउंट एक्सेस करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा।
NEWS SOURCE : jagran
