
उत्तरप्रदेश के बहराइच (Bahraich)जिले में बलात्कार की वारदात सामने आई है.
यहां 18 साल के एक युवक ने नशे की हालत में पड़ोस में रहने वाली एक छह साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया.सम्मेलन तक ऐसे दिखते थे मुलायम
बहराइच: उत्तरप्रदेश के बहराइच (Bahraich)जिले में बलात्कार की वारदात सामने आई है. यहां 18 साल के एक युवक ने नशे की हालत में पड़ोस में रहने वाली एक छह साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया. खून से लथपथ हालत में किसी तरह घर पहुंची बच्ची ने जब परिजनों को घटना की जानकारी दी तो परिवारजनों के पांव तले जमीन खिसक गई. गंभीर हालत में आनन-फानन में उसे अस्पताल भिजवाया गया जहां बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है. मामला बहराइच जिले के कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के एक गांव का है.जहां की निवासी छह साल बच्ची के साथ 18 साल के युवक ने रविवार रात दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के दो मित्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार आरोपी अपने मामा के यहां रह रहा है
NEWS SOURCE : naitaaqat
