Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ये लोग हो सकते हैं कंगाल, साल का आखिरी चंद्र ग्रहण इन लोगों को बनाएगा मालामाल

ये लोग हो सकते हैं कंगाल, साल का आखिरी चंद्र ग्रहण इन लोगों को बनाएगा मालामाल

faridabadnews24By faridabadnews24November 5, 2022No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Lunar Eclipse 2022: कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. इस बार कार्तिक पूर्णिमा 8 नवंबर के दिन है. बता दें कि ये चंद्र ग्रहण भारत में आंशिक रूप से देखा जा सकेगा. इस दौरान सुतक काल सुबह 8 बजकर 20 मिनट से लग जाएगा. सुतक काल लगते ही धार्मिक और शुभ कार्यों पर रोक लग जाएगी. इस दौरान कई राशि के जातकों पर इसका शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा.  ज्योतिष अनुसार दोपहर 2 बजकर 41 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजकर 18 मिनट पर पूर्ण होगा. बता दें कि ये भारत में यह शाम 5 बजकर 32 मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव.

 

मेष राशि- नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें. आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकिन इस दौरान बातचीत में संयम रहे. वाहन आदि खरीद सकते हैं. घर-परिवार में धार्मिक कार्यक्रम हो सकते हैं.

 

वृष राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी. चंद्र ग्रहण के दौरान सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें. किसी मित्र के आगमन की संभावना है. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है.

 

मिथुन राशि- इस समय मन परेशान रहेगा. आत्मसंयत रहें. नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं. क्रोध करने से बचें. वहीं, व्‍यापार में तरक्‍की के योग बन रहे हैं.

 

कर्क राशि- चंद्र ग्रहण के दौरान मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा. इस अवधि में वाहन सुख में कमी आ सकती है. संतान की तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है.

 

सिंह राशि- ज्योतिष अनुसार इस समय मन में निराशा और असन्तोष रहेगा. कारोबार में वृद्धि की संभावना है. लाभ के कई नए अवसर मिलेंगे और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. पढ़ाई में रुचि रहेगी, लेकिन शैक्षिक कार्यों में व्यवधान भी आ सकते हैं.

 

कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा. बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बन सकते हैं. वहीं, दिनचर्या पर असर देखने को मिलेगा. माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार की समस्या हो सकती है. ऐसे में उनता थोड़ा खास ख्याल रखें. कार्यक्षेत्र में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

 

तुला राशि- मन परेशान रहेगा. इस दौरान परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाना हो सकता है. चंद्र ग्रहण के दौरान मित्रों का सहयोग मिलेगा. कला और संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी. स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है. खर्चों में वृद्धि होगी.

 

वृश्चिक राशि- ज्योतिष अनुसार ये समय स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें. परिवार की समस्याओं पर खास रूप से ध्यान देने की जरूरत है. आय में कमी और खर्च अधिक हो सकता है. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है.

 

धनु राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी. मन परेशान रहेगा. किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि होने की संभावना है. खर्चों में बढ़ोतरी होगी और विवाद में फंस सकते हैं.

 

मकर राशि- इस दौरान मन प्रसन्न रहेगा. आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. कार्यक्षेत्र में परिस्‍थितियां प्रतिकूल रहेगी. उच्‍चााधि‍कार‍ियों से व‍िवाद की स्‍थ‍ित‍ि बन सकती है इसलिए इस समय सतर्क रहें.

 

कुंभ राशि- कला या संगीत में रुचि बढ़ेगी. घर पर कोई धार्मिक-मांगलिक कार्य हो सकते हैं. पारिवारिक जीवन सुखमय बनेगा. मित्र के सहयोग से नौकरी मिल सकती है. मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और आय में बढ़ोतरी होगी.

 

मीन राशि- मानसिक शान्ति‍ बनी रहेगी. बातचीत के दौरान संतुलन बनाएं रखें. स्वास्थ्‍य को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आत्मविश्वास में कमी रहेगी. क‍िसी प्रॉपर्टी से आय के स्रोत बन सकते हैं.

 

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. faridabadnews24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

 

 

NEWS SOURCE : zeenews

 

Chandra Grahan 2022 Chandra Grahan Impact faridabadnews faridabadnews24 Lunar Eclipse 2022 the last lunar eclipse of the year will make these people rich These people may be poor Year Last Chandra Grahan
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.